लाइव न्यूज़ :

इस यूनिवर्सिटी में परीक्षा देंगे पीएम मोदी, एमएस धोनी और बिहार के राज्यपाल? एडमिट कार्ड जारी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 11, 2022 13:27 IST

आपको बता दें कि मामले में बोलते हुए विश्वविद्यालय के पंजीयक मुश्ताक अहमद ने कहा कि, ‘‘जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण से विश्वविद्यालय का नाम खराब हुआ है। प्रधानमंत्री तथा राज्यपाल की तस्वीरों का दुरुपयोग भी गंभीर मामला है।’’

Open in App
ठळक मुद्दे मिथिला विश्वविद्यालय के छात्रों के एडमिट कार्ड पर नेता और खिलाड़ियों की तस्वीरें देखने को मिली है। इनके एडमिट कार्ड पर पीएम मोदी और एम एस धोनी की फोटो लगी हुई मिली है। इस पर बोलते हुए विश्वविद्यालय के पंजीयक ने कहा है कि आरोपी छात्रों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पटना:बिहार में एक विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षार्थियों को जारी किए गए एडमिट कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तस्वीरें पाई गई हैं। 

ये परीक्षार्थी मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में स्थित कॉलेजों के बीए तृतीय वर्ष के छात्र बताए गए हैं। ये सभी कॉलेज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं, जिसका मुख्यालय दरभंगा में है। 

विश्वविद्यालय के पंजीयक ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए विश्वविद्यालय के पंजीयक मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘इन गड़बड़ियों पर गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया गया है। ये गड़बड़ियां सोशल मीडिया के जरिए उजागर हुईं। जांच का आदेश दिया गया है और संबंधित छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा सकती है।’’ 

छात्रों ने किया है शरारत- विश्वविद्यालय के पंजीयक 

इस पर बोलते हुए विश्वविद्यालय के पंजीयक ने बताया कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जाते हैं और संबंधित छात्र इन्हें डाउनलोड करते हैं तथा इन सभी छात्रों को विशिष्ट लॉगइन विवरण दिए जाते हैं। पंजीयक ने कहा, ‘‘छात्रों को तस्वीरें तथा अन्य जानकारियां अपलोड करनी होती हैं, जिसके बाद हम एडमिट कार्ड बनाते हैं। ऐसा लगता है कि कुछ छात्रों ने गैर जिम्मेदाराना शरारत की है।’’ 

जांच के बाद की जाएगी कड़ी कार्रवाई- मुश्ताक अहमद 

विश्वविद्यालय के पंजीयक मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘‘जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण से विश्वविद्यालय का नाम खराब हुआ है। प्रधानमंत्री तथा राज्यपाल की तस्वीरों का दुरुपयोग भी गंभीर मामला है।’’ 

गौरतलब है कि कुछ साल पहले मुजफ्फरपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था जब एक छात्र के एडमिट कार्ड पर पिता और मां के नाम पर बॉलीवुड कलाकार इमरान हाशमी तथा सनी लियोनी का नाम दिखाई दिया था। 

टॅग्स :अजब गजबनरेंद्र मोदीएमएस धोनीबिहारUniversityexamएडमिट कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो