लाइव न्यूज़ :

PM Modi 75th Birthday: आसमान में 1000 ड्रोन का जलवा, पीएम मोदी के जन्मदिन पर जुटे 30 हज़ार लोग, हर कोई मंत्रमुग्ध!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2025 17:12 IST

PM Modi 75th Birthday Highlights:  भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्योतिबा फुले दंपति, मोदी जी अपनी माताजी के साथ, आत्मनिर्भर भारत तो पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा।

Open in App
ठळक मुद्दे“भारत माता की जय”, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” और “मोदी-मोदी”!करीब आधे घंटे तक चले इस शो ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

PM Modi 75th Birthday Highlights: पुणे का आसमान सच में ऐतिहासिक बन गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर हुआ महाराष्ट्र का पहला ड्रोन लाइट शो देखने के लिए सिर्फ पुणे ही नहीं बल्कि राजस्थान, दिल्ली और देशभर से 50,000 से ज्यादा लोग पहुंचे। जैसे ही 1000 ड्रोन आसमान में उड़कर आकृतियाँ बनाने लगे – भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज, ज्योतिबा फुले दंपति, मोदी जी अपनी माताजी के साथ, आत्मनिर्भर भारत – तो पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। हर तरफ से आवाज़ें आईं “भारत माता की जय”, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” और “मोदी-मोदी”!

करीब आधे घंटे तक चले इस शो ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोग मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त थे लेकिन आंखें आसमान से हट ही नहीं रही थीं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं – सबके चेहरे पर वही चमक थी जो ड्रोन की रोशनी में आसमान पर दिख रही थी। इस मेगा इवेंट का आयोजन केंद्रीय मंत्री और पुणे सांसद मुरलीधर मोहोल ने किया।

भीड़ इतनी भारी थी कि मैदान के बाहर भी लोग रुककर शो का मज़ा ले रहे थे। जिसने देखा, वही बोला – “ये नजारा जिंदगीभर याद रहेगा।” ड्रोन शो ने साफ कर दिया कि भारत टेक्नोलॉजी में किसी से पीछे नहीं और जब मौका हो जश्न का – तो पूरे देश के दिल एक साथ धड़कते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPuneBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा