लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री का कर्नाटक दौरा: टि्वटर पर ट्रेंड हुआ- मोदी वापस जाओ, आज 107वीं विज्ञान कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

By भाषा | Updated: January 3, 2020 07:35 IST

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र हिन्दी थोपने की कोशिश कर रहा है और जीएसटी में राज्य की हिस्सेदारी तथा मनरेगा कोष को जारी करने में देरी कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देटि्वटर पर मोदी के वापस जाने की बाते कहने वाले कुछ लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में राज्य के मुद्दों पर नहीं बोलते। कुछ अन्य लोगों ने पूछा कि राज्य में पिछले साल जब भीषण बाढ़ आई थी तो उस समय वह क्यों नहीं आए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर गुरुवार को कर्नाटक पहुंचे तो टि्वटर पर "#मोदी वापस जाओ (गो बैक मोदी)" कई घंटे तक ट्रेंड करता रहा।

टि्वटर पर मोदी के वापस जाने की बाते कहने वाले कुछ लोगों का कहना था कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में राज्य के मुद्दों पर नहीं बोलते।

वहीं, कुछ अन्य ने पूछा कि राज्य में पिछले साल जब भीषण बाढ़ आई थी तो उस समय वह क्यों नहीं आए थे।

कुछ ने राज्य को विलंब से तथा अपर्याप्त सहायता देने का आरोप लगाया।

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र हिन्दी थोपने की कोशिश कर रहा है और जीएसटी में राज्य की हिस्सेदारी तथा मनरेगा कोष को जारी करने में देरी कर रहा है।

लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और सिद्दगंगा मठ में मोदी के संबोधन को लेकर भी उनकी आलोचना की।

मोदी अपराह्न यहां पहुंचे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से तुमकुरु पहुंचे और सिद्दगंगा मठ का दौरा किया।

शुक्रवार को वह यहां 107वीं विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। पूर्व में मोदी के तमिलनाडु दौरे के समय भी ‘मोदी वापस जाओ’ ट्रेंड हुआ था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीमोदी सरकारकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो