लाइव न्यूज़ :

पिटबुल कुत्ते का 6 साल के बच्चे पर अटैक, घर के बाहर खेल रहा था मासूम, देखें विडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: November 24, 2025 20:27 IST

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में पालतू कुत्ते के हमले में छह साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और कुत्ते के मालिक राजेश पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिटबुल कुत्ते का 6 साल के बच्चे पर अटैक, घर के बाहर खेल रहा था मासूम, देखें विडियो

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में पालतू कुत्ते के हमले में छह साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और कुत्ते के मालिक राजेश पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में कुत्ते ने बच्चे का कान काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम को हुई, जब बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेम नगर पुलिस थाने में शाम 5.38 बजे एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक बच्चे को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है और उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला है कि लड़का विनय एन्क्लेव स्थित अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक पड़ोसी के घर से एक पिटबुल कुत्ता निकल आया और उस पर हमला कर दिया।

यह कुत्ता पेशे से दर्जी राजेश पाल (50) का है।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आईं हैं और कुत्ते ने उसका दाहिना कान काट लिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ पड़ोसियों की मदद से माता-पिता लड़के को बचाने में कामयाब रहे और उसे रोहिणी के बीएसए अस्पताल ले गए। बाद में बच्चे को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुत्ते को करीब डेढ़ साल पहले राजेश पाल का बेटा सचिन पाल अपने घर लाया था। सचिन पाल हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि एक टीम ने बच्चे के अस्पताल के रिकॉर्ड एकत्र कर लिए हैं और उसके पिता दिनेश (32) का बयान दर्ज कर लिया है। दिनेश कीर्ति नगर स्थित एक निजी फैक्टरी में काम करता है। उन्होंने बताया कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रेम नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कुत्ते के मालिक राजेश पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :वायरल वीडियोअजब गजबदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…