लाइव न्यूज़ :

पिंजौरः भेष बदलकर पंचकूला मेले पहुंचे माननीय, देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 8, 2023 18:53 IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पर्यटन मंत्री कंवर पाल के साथ 'हॉट एयर बैलून' में सवारी करने वाले खट्टर ने कहा कि यह पहल न केवल क्षेत्र को एक नई पहचान देगी, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मददगार होगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंचकूला क्षेत्र में पिंजौर-कालका को हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार माना जाता है।दो वर्षों के लिए वीजीएफ (व्यवहार्यता अंतर निधि) देने का फैसला किया है।चलाने वालों को उतरते समय एक साफ क्षेत्र की तलाश करनी होती है।

पिंजौरः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को पंचकूला जिले के पिंजौर में एक 'हॉट एयर बैलून' सफारी परियोजना का उद्धाटन करने के बाद कुछ यूं अंदाज में दिखे। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भेष बदलकर पंचकूला मेले में घूमते दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पर्यटन मंत्री कंवर पाल के साथ 'हॉट एयर बैलून' में सवारी करने वाले खट्टर ने कहा कि यह पहल न केवल क्षेत्र को एक नई पहचान देगी, बल्कि रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मददगार होगी।

उन्होंने कहा कि पंचकूला क्षेत्र में पिंजौर-कालका को हिमाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार माना जाता है और इसमें पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। 'हॉट एयर बैलून' नेचर सफारी परियोजना को, इसकी संचालक कंपनी के लिए व्यवहार्य बनाने के वास्ते खट्टर ने कहा, "हमने पहले दो वर्षों के लिए वीजीएफ (व्यवहार्यता अंतर निधि) देने का फैसला किया है।"

खट्टर (69) ने 'हॉट एयर बैलून' की सवारी के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, "हम हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर से यात्रा करते हैं लेकिन यह एक अनूठा अनुभव है। जब गर्म हवा का गुब्बारा हवा में उड़ता है तो बहुत कुछ हवा की दिशा पर निर्भर करता है। इसे चलाने वालों को उतरते समय एक साफ क्षेत्र की तलाश करनी होती है।

यात्रा के दौरान, मैंने कई जंगली जानवरों को देखा। इसलिए, मैं कह सकता हूं कि यह अनुभव उल्लेखनीय था।" उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "हरियाणा में पर्यटकों का स्वागत है। पर्यटन के मानचित्र पर हरियाणा को उभारने के लिए हमने पिछले नौ वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं।"

उन्होंने लिखा, "आज एक और कदम आगे बढ़ाते हुए पर्यटन की रोमांचक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु पिंजौर में हॉट एयर बैलून सफारी का शुभारंभ कर इसका लुत्फ भी उठाया। निश्चित तौर पर इस पहल से क्षेत्र को नई पहचान मिलने के साथ रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।" यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने पिछले नौ वर्षों में हरियाणा में साहसिक खेल गतिविधियों को उल्लेखनीय रूप से बढ़ावा दिया है।

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो