लाइव न्यूज़ :

मुन्ना बजरंगी की लाश में भी दागी गईं थी दो गोलियां, जेल में मोबाइल से खीचीं गई तस्वीरें वायरल

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2018 11:46 IST

गौरतलब है कि सोमवार( 9 जुलाई) सुबह बागपत जेल में वो हुआ जिससे जेल की सुरक्षा के पोल खुल गए। बागपत जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर- 2 से सुबह 6:30 बजे जैसे ही माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जैसे ही बाहर लाया गया, करीब से उनको एक के बाद एक दस गोलियां मारी गईं।

Open in App

लखनऊ, 11 जुलाई: उत्तर प्रदेश के 4 लेयर सुरक्षा वाले जेल में सरेआम मुन्ना बजरंगी की हत्या ने पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी है। हत्या के बाद की मुन्ना बजरंगी के शव की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों तस्वीरों में खून से लथपथ मुन्ना बजरंगी का शव जमीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। फर्क बस इतना है कि एक फोटो में उसके सिर पर गोली के निशान हैं, जबकि दूसरी फोटो में सिर के साथ उनके सीने में भी दो गोलियों के निशान दिख रहे हैं। एक बीच में और एक बाईं तरफ। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखकर साफ यही लगता है कि मुन्ना के शव की फोटो जान कर खींची गई और फिर उसके सीने पर गोलियां मारी गईं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक केस की वह इस एंगल से भी जांच कर रही है। 

मुन्ना बजरंगी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, 10 गोलियां मारकर की गई थी हत्या

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद जो सबसे बड़ा सवाल खड़ा हुआ है वह यह कि जेल में इतनी सुरक्षा के बाद कैदियों के पास मोबाइल फोन कहां से आया? मतलब जेल में बंदूक तो थी लेकिन कैदियों के पास मोबाइल भी था? हत्या के बाद प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की जो फोटो सोशल मीडिया के जरिए आईं, वह मोबाइल से ही जेल के अंदर ली गई थीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जेल से लाश की कोई अधिकृत फोटो जारी नहीं की गई। इसका मतलब साफ है कि जेल में बंद कैदियों के पास मोबाइल पहले से मौजूद थे। उन्होंने हत्या के बाद मुन्ना बजरंगी की फोटो सोशल मीडिया में वायरल की। 

20 साल 40 मर्डर:  जानें प्रेम प्रकाश सिंह से मुन्ना डॉन बजरंगी बनने तक की पूरी कहानी 

गौरतलब है कि सोमवार( 9 जुलाई) सुबह बागपत जेल में वो हुआ जिससे जेल की सुरक्षा के पोल खुल गए। बागपत जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर- 2 से सुबह 6:30 बजे जैसे ही माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को जैसे ही बाहर लाया गया, करीब से उनको एक के बाद एक दस गोलियां मारी गईं। जिसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हाई सिक्योरिटी बैरक नम्बर 10 में बंद गैंगस्टर सुनील राठी पर हत्या का आरोप है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुन्ना बजरंगीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला