लाइव न्यूज़ :

पटनाः इंस्टाग्राम पर ट्रांसजेंडर से प्यार के बाद शादी, लड़के के परिवार वाले ने किन्नर बहू से दहेज में मांग रहे 60 लाख रुपए, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2023 15:17 IST

पटना के रहने वाले रवि कुमार की दोस्ती दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दरभंगा की रहने वाली ट्रांसजेंडर अदविका चौधरी से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई।पीड़ित युवक ने पिता और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। परिवार वाले अपनी किन्नर बहू से दहेज के तौर पर 60 लाख रुपए मांग रहे हैं।

पटनाः बिहार राजधानी पटना में इंस्टाग्राम पर ट्रांसजेंडर से प्यार के बाद शादी करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। इस शादी से युवक के परिवार को कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन अचानक उनका रवैया बदल गया और अब बेटे को हत्या की धमकी दे रहे हैं। परिवार वाले अपनी किन्नर बहू से दहेज के तौर पर 60 लाख रुपए मांग रहे हैं।

पीड़ित युवक ने दानापुर थाना में अपने पिता और भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, पटना के रहने वाले रवि कुमार की दोस्ती दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दरभंगा की रहने वाली ट्रांसजेंडर अदविका चौधरी से हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई।

रवि कुमार ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में सुपरवाइजर है। दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और साल 2022 में दोनों ने शादी कर ली। रवि के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे और शादी में शामिल नहीं हुए। युवक ने अपने पिता और भाई के विरुद्ध हत्या की साजिश रचने, धमकी देने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई है।

रवि ने थाने में दिये आवेदन में बताया है कि अध्विका चौधरी सिंह से उनकी मुलाकात फेसबुक से हुई। फिर वॉट्सऐप चैट के जरिए प्यार हुआ। वीडियो कॉल से हम दोनों एक दूसरे के करीब आए। रवि एक प्राइवेट कुरियर कंपनी में काम करते हैं। वहीं, पत्नी बिहार पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटी है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा