लाइव न्यूज़ :

मधेपुराः तुलसीबारी गांव में पंचों की मौजूदगी महिला को अर्धनग्न कर सुलगते आग से डंडा निकालकर पिटाई, आखिर क्या है मामला, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 24, 2022 22:42 IST

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते बृहस्पतिवार को बताया कि मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस पीड़िता से बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 20 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित रूप से दिख रहा है।सुलगते आग में से एक डंडा निकाल कर महिला की बुरी तरह पिटाई की जा रही है।

मधेपुराः बिहार के मधेपुरा जिला के सदर थाना अंतर्गत तुलसीबारी गांव में पंचों की मौजूदगी में एक महिला को कथित रूप से अर्धनग्न कर बुरी तरह पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते बृहस्पतिवार को बताया कि मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस पीड़िता से बयान लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 20 मार्च को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित रूप से दिख रहा है कि सुलगते आग में से एक डंडा निकाल कर महिला की बुरी तरह पिटाई की जा रही है।

उसे अर्धनग्न किया जा रहा है। वीडियो में कथित रूप से दिख रहा है कि रहम की गुहार लगा रही महिला की उस समय तक पिटाई की गयी जबतक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर नहीं गई। महिला का आरोप है कि जब वह 19-20 मार्च की रात्रि में पास के एक खेत में शौच करने गई थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाले शंकर दास, प्रदीप दास, पिंटू दास, अभय दास और अन्य युवकों ने उसके चरित्र पर उंगली उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और वीडियो बनाकर इस घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी थी।

src="//tvid.in/1x5nypx99l/lang?autoplay=false" border="0" frameBorder="0" seamless="" scrolling="no" allowfullscreen="true" mozallowfullscreen="true" allowtransparency="true"

पीड़िता का कहना है कि उसने लोक लज्जा और जान से मार देने की धमकी के डर से इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया लेकिन दूसरे दिन उसे पंचायती में बुलाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और उसे अर्धनग्न किया गया। पीड़िता के पति गांव से बाहर मजदूरी करते हैं और वह अपने घर में सास-ससुर के साथ रहती है । घटना की सूचना मिलने पर महिला के पति ने उसे इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचित किया। 

टॅग्स :बिहारपटनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो