लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की सिंध सरकार ने निकाली मेहतर की वैकेंसी, केवल गैर-मुस्लिम कर सकते हैं अप्लाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 29, 2021 20:40 IST

पाकिस्तान सरकार के इस विज्ञापन पर पाकिस्तान के सोशलमीडिया यूजर ने तंज करते हुए लिखा है- तुम लोग गंद करो गैर-मुस्लिम आप लोगों की गंद साफ करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के जनसंख्या वेलफेयर कार्यालय ने वैकेंसी निकाली है।सोशल मीडिया पर यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं। बहुसंख्यक गंदगी करेगा, अल्पसंख्यक उस गंदगी को साफ करेंगे।

सिंधः पाकिस्तान में इन दिनों रोजगार से जुड़े एक विज्ञापन को लेकर बवाल मचा हुआ हुआ है। पाकिस्तान की सिंध सरकार ने मेहतर की वैकेंसी निकाली है। 

पाकिस्तान के जनसंख्या वेलफेयर कार्यालय ने वैकेंसी निकाली है। सोशल मीडिया पर यूजर खूब कमेंट कर रहे हैं। यह वैकेंसी गैर मुस्लिमों यानी हिंदुओं और ईसाई उम्मीदवारों के लिए है। अन्य नौकरियों में इस तरह की कोई शर्त नहीं रखी जाती है। 

सोशल मीडिया पर एक यूजर्स ने लिखा है कि यह पहली बार नहीं है, जब मैंने नौकरी का ऐसा विज्ञापन देखा है। लेकिन जब भी "स्वीपर्स" के ऐसे पदों का विज्ञापन किया जाता है, तो इन नौकरी विज्ञापनों में हमेशा "केवल गैर-मुस्लिम पात्र हैं" का उल्लेख किया जाता है। यह भेदभाव है।

पाकिस्तान सरकार के इस विज्ञापन पर पाकिस्तान के सोशलमीडिया यूजर ने तंज करते हुए लिखा है- तुम लोग गंद करो गैर-मुस्लिम आप लोगों की गंद साफ करेंगे। कपिल देव ने कहा कि पाकिस्तान में मेहतर की नौकरियां विशेष रूप से ईसाइयों और हिंदुओं के लिए हैं। 

सरकार जो बार-बार इस तरह का काम करती है वो बताता है कि बहुसंख्यक गंदगी करेगा, अल्पसंख्यक उस गंदगी को साफ करेंगे। वैसे बहुत गंदा कर रहे हो!! हम क्लीनर, स्वीपर और सफाईकर्मियों में मुस्लिमों के समान अनुपात की मांग करते हैं।' यह सिर्फ गैर मुस्लिम उम्मीदवारों के लिए थी, जिस पर हिंदुओं और ईसाइयों के साथ भेदभाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल