लाइव न्यूज़ :

वीडियो: घंटे भर की बारिश से पाकिस्तान का पुनर्निर्मित सबवे हुआ पानी-पानी, इंटरनेट यूजर्स ने उठाए कई सवाल

By आजाद खान | Updated: June 27, 2023 21:42 IST

Open in App

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में लगातार जारी हीटवेव के बाद अब बारिश का कहर जारी है। यहां पर हुए घंटे भर की बारिश से शहरें में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। यही नहीं पानी और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हो गई और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यातायात पर भी असर पड़ा है और यह जाम हो गया है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पुनर्निर्मित सबवे में पानी भरा दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे है। 

क्या दिखा है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक पुनर्निर्मित सबवे में पानी भरा है और लोग अपनी गाड़ी में इसमें हेलते हुए आ रहे है। कुछ लोगों को बाइक पर सवार होकर तो कुछ लोग अपनी गाड़ी में बैठकर इस सबवे को पार कर रहे है। 

सबवे से गुजरने वाली कार आधी डूबी नजर आ रही है और कई बाइक सवार भी सबवे में रूके हुए है ताकि वे कारों द्वारा उठाए जाने वाले लहरों से भिगने से बच सकें। वीडियो में कुछ लोगों को सबवे पर खड़ा भी देखा गया है जो कार और बाइक को वहां से गुजरते हुए देख रहे है। 

क्या है पूरा मामला

पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, भारी बारिश से गुलबर्ग और जौहर टाउन के शहर के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। यहां के पुनर्निर्मित कलमा चौक के सबवे में बाढ़ आ गई जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इस सबवे के बनने पर सवाल उठा रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी