लाइव न्यूज़ :

ट्रैफिक हवलदार को सड़क पर पड़े मिले 10 लाख रुपये, असल मालिक को लौटाकर जीता लोगों का दिल

By विनीत कुमार | Updated: July 8, 2021 11:03 IST

पाकिस्तान के लाहौर शहर के ट्रैफिक हवलदार ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। दरअसल इन्हें सड़क पर 10 लाख रुपये गिरे हुए मिले थे, जिसे उसने उसके मालिक को लौटा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के लाहौर शहर का मामला, ट्रैफिक पुलिस ने पेश की ईमानदारी की मिसालट्रैफिक पुलिस के हवलदार को 10 लाख रुपये सड़क किनारे मिले थे जिसे असली मालिक को लौटा दिया गया

नई दिल्ली: राह चलते आपको कहीं गिरे हुए 10 लाख रुपये मिल जाएं तो क्या करेंगे? दरअसल ऐसा ही कुछ पाकिस्तान में ट्रैफिक संभालने वाले दो कर्मियों के साथ हुआ। मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के लाहौर का है। यहां ट्रैफिक संभाल रहे दो कर्मियों को सड़क पर 10 लाख रुपये मिले। इसके बाद जो उन्होंने किया ऐसी मिसाल बहुत कम देखने को मिलती है।

पाकिस्तान की ARY न्यूज के अनुसार ट्रैफिक वार्डन जुबैर और एस सादिक को लाहौर में कादरी चौक पर सड़क पर 10 लाख रुपये मिले थे। इन्होंने हालांकि अपनी ड्यूटी और ईमानदारी की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए पैसे उसके असली मालिक को लौटा दिया।

पैसे के मालिक सरदार मोहम्मद खान के अनुसार मोटरबाइक पर गुजरते हुए उनके 10 लाख रुपये खो गए थे। वे दरअसल बैंक से पैसे निकालकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वो रास्त में गिर गया। वार्डन जुबैर के अनुसार जब पैसों से भरा बैग मिला तो उस समय कॉन्स्टेबल सादिक ड्यूटी पर थे। इसके बाद दोनों ने पैसों से भरा वह बैग रख लिया असली मालिक का इंतजार किया।

इस बीच मालिक को खोजने के लिए सीसीटीवी की भी मदद ली गई। इसी दौरान पैसे खोजते हुए सरदार मोहम्मद भी वहां पहुंचे और परेशान घूम रहे थे। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका पैसों का बैग खो गया है जिसे वे खोज रहे  है।

इसके बाद उनसे कुछ और पूछताछ की गई और फिर पैसों के बैग को उन्हें लौटा दिया गया। वार्डन के अनुसार जैसे ही सरदार मोहम्मद को अपना खोया हुआ बैग मिला, उनकी आंखों में आंसू आ गए।

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो