लाइव न्यूज़ :

बच्चों के बाथटब में बैठकर पाकिस्तानी रिपोर्टर ने की बारिश की रिपोर्टिंग, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2018 17:09 IST

पाकिस्तान के लाहौर में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला है जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Open in App

लाहौर, 4 जुलाई: पाकिस्तानी टीवी रिपोर्टर चांद नवाब का वीडियो वायरल होने के बाद अब ऐसा लग रहा है कि लोगों में छाने के लिए मीडिया आउटलेट, जर्नलिस्ट्स और रिपोर्टर्स के बीच होड़ मची हुई है। दरअसल अब पाकिस्तान के लाहौर में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला है जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल हर जगह मॉनसून ने दस्तक दे दी है।और पाकिस्तान में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में अनोखे अंदाज में पाकिस्तान के एक न्यूज एंकर ने भरी बारिश रिपोर्टिंग की।

बारिश के चलते रोड पर पानी भरे होने के कारण एंकर ने बच्चों के बाथटब में बैठकर लाइव रिपोर्टिंग की। ये पाकिस्तानी रिपोर्ट वहां के न्यूज चैनल दुनिया न्यूज का है। जो रिपोर्टिंग के दौरान एक रंग बिरंगे बाथटब में बैठा नजर आ रहा है। साथ ही कैमरे के सामने वो कह रहे है कि लाहौर में जगह-जगह पानी खड़ा है। उसका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि उसकी तरह बाकि लोग भी बाथ टब में बैठकर मौसम का एंजॉय ले सकते हैं।

 इस वीडियो में एंकर तंज कसते हुए भारी बारिश का मजा लेने को कह रहे हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो शुक्रवार को शेयर किया गया था। केवल फेसबुक पर ही इस वीडियो को 12 हजार से ज्यादा शेयर्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को 5 लाख व्यूज और हजार से ज्यादा कमेंट्स हो चुके हैं।

गौरबतल है कि लाहौर में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कों पर पानी का जमाव होने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 

टॅग्स :पाकिस्तानअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो