लाइव न्यूज़ :

भैंस की देखभाल करने वाले नौकर से 20 साल की लड़की को ऐसे हुआ प्यार, फिर जो हुआ...

By आजाद खान | Updated: October 1, 2022 12:08 IST

20 साल की मुस्कान ने बताया कि उसके यहां काम करने वाला आमिर काफी ईमानदार और मेहनती है। उसके काम के प्रति लगन और ईमानदारी से वह काफी प्रभावित भी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में एक लड़की ने अपने ही नौकर से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उसके यहां काम करने वाले नौकर से लड़की को प्यार हो गया था।ऐसे में दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद ही दोनों ने शादी की है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब की रहने वाली 20 साल की मुस्कान को अपने ही नौकर से प्यार हो गया जिसके बाद उन दोनों ने शादी कर ली। मुस्कान के अनुसार, उसने अपने भैंसों की देखरेख के लिए नौकर आमिर को रखा था जिससे उसे प्यार हो गया था।

मुस्कान ने यह भी बताया कि इससे पहले उसने तीन और लोगों को काम पर रखा था लेकिन उसे उनका काम पसंद नहीं आया और वे उन्हें निकाल दी थी। इसके बाद आमिर को काम पर रखा था जो पुरी लगन और ईमानदारी से अपना काम करता था। उसकी इसी खुबी से वह काफी प्रभावित हुई थी। 

ऐसे हुआ दोनों में प्यार

घर में केवल मां के साथ रहने वाली मुस्कान ने एक यूट्यूब वीडियो में बताया कि जब उसने आमिर के काम को देखा तो वह उससे काफी प्रभावित हुई थी। आमिर अपने काम को पूरी ईमानदारी और लगन से करता था जिससे भैंसें भी पहले से ज्यादा दूध देने लगी थी। इससे मुस्कान काफी खुश हुई और मन ही मन आमिर को पसंद करने लगी। 

ऐसे में एक दिन जब आमिर तबेले में भैंसों को नहला रहा था तब मुस्कान ने आमिर को प्रपोज कर दिया और कहा कि वह उससे प्यार करती है और उससे शादी भी करना चाहती है। मुस्कान की यह बात सुनकर आमिर चौंक गया था और ऐसे में उसके प्रपोजल पर जवाब देने के लिए उसकी प्रेमिका ने उसे शाम तक का समय दिया था। 

आपको बता दें कि आमिर ने अपने घर में बात किया और उसके घर वाले तैयार हो गए थे। इसके बाद उन लोगों ने शादी कर ली थी। 

इससे पहले 3 और लोग कर चुके थे काम

मुस्कान ने बताया कि आमिर के काम पर लगने से पहले उसके यहां तीन और लोग भी इस काम को कर चुके है। उसने बताया कि उनके काम को लेकर वह काफी संतुष्ट नहीं थी। ऐसे में लास्ट में आमिर को काम पर रखा और उसने जिस तरीके से काम किया और भैंसों का ख्याल रखा की वह उसकी फैन हो गई। 

अपने पति आमिर के बारे में बोलते हुए मुस्कान ने कहा कि शादी के बाद वह उसे पहले से भी ज्यादा प्यार करने लगी है। वहीं दूसरी और 25 साल के आमिर भी मुस्कान को काफी प्रेम करते है।  

टॅग्स :अजब गजबपाकिस्तानपंजाबवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी