लाइव न्यूज़ :

थलाइवा के बाद थलाइवी लेकर आ रहे हैं विजय, जयललिता की जयंती पर कंगना रनौत का लुक वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 12:03 IST

सोशल मीडिया पर #Thalaivi में कंगना रनौत का लुक वायरल हो गया है. यह फिल्म दक्षिण भारत की दिग्गज नेता रहीं जयललिता की जीवनी पर आधारित है.

Open in App
ठळक मुद्देएएल विजय 2013 में फिल्म थलाइवा बना चुके हैं, यह फिल्म सुपरहिट रही थी, इसमें विजय ने लीड रोल निभाया था.तमिलनाडु में रजनीकांत को भी थलाइवा कहा जाता है. थलाइवा शब्द थलाइवर से बना है जिसका मतलब लीडर या बॉस होता है.

तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर एएल विजय की फिल्म थलाइवी (Thalaivi) इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। ये फिल्म तमिलानाडु की पांच बार मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की जीवनी पर आधारित है। तमिलनाडु की राजनीति में तीन दशक तक प्रभावी नेताओं में एक जयललिता की आज 72वीं जयंती हैं। इस मौके पर 'थलाइवी' के मेकर्स ने कंगना रनौत का लुक जारी किया है। कंगना बिलकुल जयललिता की तरह दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि कंगना को जयललिता के राजनीति में प्रवेश करने के दौरान वाला लुक दिया गया है। जयललिता ने राजनीति में कदम 1980 के दशक में रखा था। 1984 में पहली बार एआईएडीएमके ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। 

जानें जयललिता का राजनीतिक सफर

पिछले छह दशकों में तमिलनाडु की राजनीति में एम करुणानिधि, एमजी रामचंद्रन और जयललिता का प्रभाव ही रहा है। 1960 के दशक में डीएमके का नेतृत्व एम करुणानिधि के हाथों में था और उस समय तमिल फिल्मों के सुपरस्टार एमजी रामचंद्रन इसी पार्टी में थे। हालांकि करुणानिधि से मतभेदों के बाद एमजी रामचंद्रन (एमजीआर) ने डीएमके से अलग होकर एआईएडीमके पार्टी बना ली। 

AIADMK ने 1977 में पहली बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय तमिल फिल्मों में जयललिता का नाम काफी बड़ा था और उनकी एमजीआर के साथ जोड़ी सुपरहिट थी। एमजी रामचंद्रन को ही जयललिता को राजनीति में लाने का श्रेय जाता है। एक बार राजनीति में आने के बाद जयललिता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1991 में पहली बार तमिलनाडु की सीएम बनने वाली जयललिता पांच बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं।

नेता-अभिनेता की जगह बनना चाहती थी वकील

जयललिता ने सिमी ग्रेवाल के शो में इस बात खुलासा किया था कि वह कभी फिल्मों में नहीं आना चाहती थी। जयललिता जब दो साल की थीं तो उनके पिता का निधन हो गया है। उनकी मां फिल्मों काम करती थी। बचपन में जयललिता वकील बनना चाहती थीं लेकिन घर के हालात और भाग्य ने उन्हें तमिल फिल्मों का बड़ा नाम बना दिया। सिर्फ 13 साल की उम्र में उन्होंने पार्वती की भूमिका निभाई थी। फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक तक जयललिता को पुरुषों की तरह सुपरस्टार का तमगा प्राप्त था। 

टॅग्स :जयललिताकंगना रनौततमिलनाडुडीएमकेएम के कनिमोझी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतपूजा स्थलों के पास स्थित 276 दुकानें सहित 717 खुदरा शराब दुकान बंद?, मुख्यमंत्री सी जोसफ विजय ने दिया आदेश

भारतसनातन ​​को खत्म किया जाना चाहिए?, सीएम विजय के सामने उदयनिधि स्टालिन बोले, वीडियो

भारतलगातार 4 हार से टूटे माननीय?, NDA में फूट, 47 में से 30 अन्नाद्रमुक विधायक विजय को किया समर्थन?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो