Viral Video: अंग्रेजी बोलने वाला तोता! खुद को बताता है आइंस्टाइन, हर जानवर की आवाज निकालने में माहिर, इंटरनेट पर मचाया धमाल
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 20, 2024 16:34 IST2024-05-20T16:33:03+5:302024-05-20T16:34:35+5:30
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक तोता साफ-साफ अंग्रेजी बोलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में तोता माइक की मदद से वीडियो क्रिएटर से बात कर रहा था।

वीडियो को @birdslover212 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है
Viral Video: आपने बोलने वाला तोता देखा होगा। आपने किसी का नाम लेकर बुलाने वाला, गाना गाने वाला या सबकी आवाज का नकल करने वाला तोता भी देखा होगा। लेकिन क्या आपने ऐसा तोता देखा है जो अंग्रेजी बोलता हो! अगर इतने से ही चौंक गए तो जरा रुकिए, जिस तोते की हम बात कर रहे हैं वह न सिर्फ अंग्रेजी बोलता है बल्कि हर तरह के जानवरों की आवाज भी निकालता है।
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक तोता साफ-साफ अंग्रेजी बोलता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में तोता माइक की मदद से वीडियो क्रिएटर से बात कर रहा था। जैसे ही लोगों से कुछ पूछा जाता है तो पक्षी तुरंत जवाब देता है। इतना ही नहीं तोते से जब अपने बारे में बताने को कहा जाता है तो ये खुद को आइंस्टाइन बताता है।
ये तोता दूसरे जानवरों की आवाज भी निकाल सकता है। वीडियो में तोते ने कुत्ते, बिल्ली, चिड़िया, गधे जैसे कई अन्य जानवरों की आवाज निकाल कर दिखाई। वीडियो को @birdslover212 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया। वीडियो पर लोगों ने कई तरह से प्रतिक्रिया दी है और नीचे कमेंट्स की बौछार कर दी।
वीडियो के कैप्शन में कहा गया है, आइंस्टीन द नेम-व्हिस्परिंग वंडर! यह वीडियो दो हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था और इसे दस लाख से ज्यादा बार देखा गया। वीडियो को हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। कमेंट में लोगों ने तोते की तारीफ करते हुए लिखा है कि यह बहुत सारे इंसानों से ज्यादा समझदार है। बताया गया है कि यह एक अफ्रीकन ग्रे तोता है। तोते की यह प्रजाति बेहद ही समझदार होती है। कुछ लोगों ने कहा है कि अब से कोई उन्हें जानवरों जैसी बुद्धि वाला कहेगा तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा।