लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में पत्नी की लाश कंधे पर लेकर कई किमी तक चला शख्स, पुलिसकर्मियों की पड़ी नजर तो मदद को आए आगे, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2023 09:06 IST

35 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को पड़ोसी आंध्र प्रदेश में एक अस्पताल से लौटते वक्त पत्नी की ऑटोरिक्शा में मौत हो गयी थी। बाद में पुलिसकर्मियों ने सामुलु पांगी को अपनी पत्नी इदे गुरु (30) का शव कंधे पर ले जाते हुए देखा तथा शव उसके गांव तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया था।चिकित्सकों ने उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी थी जो करीब 100 किलोमीटर दूर था।गांव लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा बुलाया लेकिन गुरु की बीच रास्ते में ही मौत हो गयी।

नबरंगपुरः ओडिशा के कोरापुट जिले के 35 वर्षीय व्यक्ति के पत्नी के शव को अपने कंधे पर लटकाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलने का मामला सामने आया है। इस महिला की बुधवार को पड़ोसी आंध्र प्रदेश में एक अस्पताल से लौटते वक्त एक ऑटोरिक्शा में मौत हो गयी थी। बाद में पुलिसकर्मियों ने सामुलु पांगी को अपनी पत्नी इदे गुरु (30) का शव कंधे पर ले जाते हुए देखा तथा शव उसके गांव तक ले जाने के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की।

पांगी ने अपनी बीमार पत्नी को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, वहां के डॉक्टरों ने कहा कि उस पर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा है और उसे घर वापस ले जाने की सलाह दी थी जो करीब 100 किलोमीटर दूर था।

पांगी ने बताया कि उसने अपने गांव लौटने के लिए एक ऑटो रिक्शा बुलाया लेकिन गुरु की बीच रास्ते में ही मौत हो गयी। इसके बाद ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया और उन्हें रास्ते में ही उतार दिया। कोई और व्यवस्था न होने पर पांगी ने अपने कंधे पर पत्नी का शव लेकर अपने घर पैदल चलना शुरू कर दिया था जो वहां से करीब 80 किलोमीटर दूर था।

पांगी ने पुलिस को उनकी मदद के लिए धन्यवाद दिया, वहीं स्थानीय लोगों ने समय पर कार्रवाई के लिए पुरुषों की सराहना की। गौरतलब है कि साल 2016 में भी ऐसी ही एक घटना ओडिशा के भवानीपटना में हुई थी। उस वक्त भी अस्पताल द्वारा शववाहन देने से इनकार करने के बाद एक शख्स (दाना मांझी) अपनी पत्नी के शव को अपने कंधे पर लेकर लगभग 12 किलोमीटर तक चला। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थी।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारतकंकाल ने बता दिया कि ये सिस्टम कंकाल है !

ज़रा हटकेअंधा कानून, गूंगा प्रशासन! ओडिशा में ₹20,000 की पेंशन के लिए शख्स को बैंक ले जाना पड़ा बहन का कंकाल, वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO