लाइव न्यूज़ :

किसान के घर से निकला कोबरा का जोड़ा और 111 जहरीले सपोले, जिसने भी देखा दंग रह गया!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 23:45 IST

सांप पकड़ने आया सपेरा भी इतने सांप एकसाथ देखकर डर गया।

Open in App

संबलपुर, 25 जूनः एक किसान के घर में दो कोबरा और उसके 111 बच्चे देखकर सभी दंग रह गए। परिजनों के तो होश उड़े ही सांप को पकड़ने आए सपेरे ने भी हाथ खड़ कर दिए। बाद में स्नेक हेल्पलाइन को कॉल किया गया। वन विभाग की टीम ने बड़ी मेहनत के बाद सभी सांप को पकड़कर दूर जंगल में छोड़ दिया। इलाकाई लोगों में डर बैठा हुआ है जिससे वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। मामला ओडिशा के भद्रक जिले के श्यामपुर गांव का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान बिज भुयन के घर के एक कमरे में पूजाघर हैं। वो रोज पूजा करने के बाद वहां दूध चढ़ाता था। घर में रहने वाले सभी लोगों को पता था कि यहां सांप रहते हैं। पहले भी घर में सांप दिखाई देते रहे हैं लेकिन उन्होंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। परिजनों को भी इक्का-दुक्का सांप का अंदेशा था। लेकिन शुक्रवार को उन्हें कोबरा सांप के दो बच्चे दिखाई दिए।

यह भी पढ़ेंः जेल से भागकर घर पहुंचा कैदी, दो घंटे बाद पत्नी वापस जेल छोड़ आई

बिज भुयन ने सपोलों को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया। उसने बीन बचाते हुए जैसे ही खुदाई की वहां कोबरा सांप के बच्चों का गुच्छा दिखाई दिए। सपेरे के पसीने छूट गए। उसने अपने हाथ खड़े कर दिए और वहां से चला गया। इसके बाद वन विभाग को कॉल करके बुलाया गया।

एक कोबरा 20 से 40 अंडे एक समय में देता है। इन अंडों के फूटने का समय 60 से 80 दिन का होता है। ऐसे में एक समय पर अंडे देना और उनसे एक ही समय पर इतने सारे बच्चे निकलना बहुत ही आश्चर्यजनक है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो