लाइव न्यूज़ :

NPR: 'मिस्टर चिदंबरम आपकी याददाश्त काम नहीं कर रही, आइये मदद करता हूं', पुराना वीडियो शेयर कर बोले अमित मालवीय

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 26, 2019 15:15 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सूचना और प्रोद्योगिकी (आईटी) सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने एक पुराना वीडियो ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देएक पुराने वीडियो में पी चिदंबरम अग्रेजी में एनपीआर को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह एनपीआर के आखिरकार सिटीजनशिप कार्ड में बदल जाने को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं।

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को लेकर अभी नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल की मंजूरी मिली है लेकिन सोशल मीडिया पर सियासत जोरों से चालू है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सूचना और प्रोद्योगिकी (आईटी) सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने एक पुराना वीडियो ट्वीट कर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम पर निशाना साधा है। अमित मालवीय ने यहां तक लिखा कि चिदंबरम की यादद्दाश्त काम नहीं कर रही है, उनकी मदद कर देता हूं। 

दरअसल, एक पुराने वीडियो में पी चिदंबरम अग्रेजी में एनपीआर को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह एनपीआर के आखिरकार सिटीजनशिप कार्ड में बदल जाने को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपने हाल के ट्वीट्स में नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बीजेपी की मंशा ईमानदार है, तो सरकार  बिना शर्त बताएं कि वो 2010 के एनपीआर फॉर्म और डिजाइन का समर्थन करती हैं और इसे विवादास्पद एनआरसी से जोड़ने का कोई इरादा नहीं है।

चिदंबरम ने यहां वर्ष 2010 का जिक्र किया है। अमित मालवीय ने चिदंबरम वाले वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, ''मिस्टर चिदंबरम, आपकी यादद्दाश्त काम नहीं कर रही है, आइये मैं यहां आपकी मदद करता हूं.. वह वर्ष 2012 था, जिसमें आप कह रहे थे कि एनपीआर प्रक्रिया का उद्देश्य एक निवासी कार्ड जारी करना है जोकि आखिरकार एक नागरिकता कार्ड होगा। वह वास्तव में एनडीए था जिसने एनपीआर को सिटिजनशिप कार्ड से अलग किया।''

इससे पहले चिदंबरम ने कई ट्वीट के जरिये बयां की गई अपनी बात में कहा, ''मुझे खुशी है कि भाजपा ने 2010 में एनपीआर के लॉन्च का एक वीडियो क्लिप जारी किया है। कृपया वीडियो सुनें, हम देश के "सामान्य निवासियों" की गणना कर रहे थे। जोर रेजीडेंसी पर था न कि नागरिकता पर। प्रत्येक सामान्य निवासी को अपने धर्म या जन्म स्थान से बेपरवाह होना चाहिए। एनपीआर ने 2011 की जनगणना की तैयारी का समर्थन किया। एनआरसी का कोई उल्लेख नहीं था। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का एक बड़ा और अधिक खतरनाक एजेंडा है और यही कारण है कि कल उनके द्वारा अनुमोदित एनपीआर शब्दों के साथ-साथ एनपीआर 2010 के संदर्भ में बहुत ही खतरनाक और अलग है। अगर बीजेपी की मंशा ईमानदार है, तो सरकार  बिना शर्त बताएं कि वो 2010 के एनपीआर फॉर्म और डिजाइन का समर्थन करती हैं और इसे विवादास्पद एनआरसी से जोड़ने का कोई इरादा नहीं है।''

अमित मालवीय द्वारा जारी किए गए चिदंबरम के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सुशील सिंह नाम के यूजर ने लिखा, ''यूपीए सरकार ने कम से कम तीन बार देश को बताया था कि एनपीआर के बाद एनआरसी आएगा। यहां तक कि इस पायलट प्रोजेक्ट के लिए योजना आयोग ने 11वीं पंचवर्षीय योजना में 300 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया था।''

एक यूजर ने लिखा, ''जेल का असर है! वह सबकुछ भूल गए हैं!''

इसी तरह और भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं-

टॅग्स :नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर एनपीआरएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कैब प्रोटेस्टपी चिदंबरमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो