लाइव न्यूज़ :

नोएडा: ट्विन टावर के पास रहने वाले बच्चों ने कहा, 'जब गिरेगा तो देखने में मजा आ जाएगा, ऐसा नजारा तो हमने केवल टीवी पर ही देखा है'

By भाषा | Updated: August 27, 2022 19:22 IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया जाएगा। प्रशासन की ओर दी गई जानकारी के अनुसार सुपरटेक के 32 मंजिला एपेक्स टावर और 29 मंजिला सियान टावर को मिट्टी मिलाने के लिए 15 सेकेंड से भी कम का वक्त लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देट्विन टावर के जमींदोज होने की बात से ही आसपास में रहने वाले लोगों के मन में भारी उत्सुकता हैमोहम्मद जुल्फिकार दोस्तों को बता रहा है कि रविवार को दोनों टावर ताश के पत्तों की तरह गिरा जाएंगेबारूद से गिराये जाने वाले दोनों टावरों की ऊंचाई 100 मीटर है, जो कि कुतुब मीनार से भी अधिक है

नोएडा:सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से सारी तैयारियां हो चुकी हैं। ट्विन टावर के जमींदोज होने की बात से ही आसपास में रहने वाले लोगों के मन में भारी उत्सुकता है।

ट्वीन टावर के सामने पार्क में बैठा 14 साल का किशोर मोहम्मद जुल्फिकार अपने दोस्तों को बता रहा है कि किस तरह विशाल ट्विन टावर रविवार को ताश के पत्तों की तरह गिरा दिये जाएंगे। वहीं जुल्फिकार के साथ बैठे 10 साल के इरफान ने सौ मीटर ऊंचे टावर को दूर से देखते हुए कहा, ‘‘हम भीड़ से बचने के लिए रविवार तड़के ही यहां पहुंच जाएंगे और इस जगह से दोनों टावर को गिराने का दृश्य बिल्कुल साफ दिखाई देगा।’’

बारूद से गिराये जाने वाले दोनों टावरों की ऊंचाई करीब 100 मीटर है, जो कुतुब मीनार से भी अधिक है। इमारत को गिराने का काम कर रहे एडफिस इंजीनियरिंग के अधिकारी ने बताया कि इसे रविवार को ‘‘वाटर फॉल इम्प्लोजन’ तकनीक से सुरक्षित तरीके से गिराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बारूद की मदद से सुपरटेक के 32 मंजिला एपेक्स टावर और 29 मंजिला सियान को मिट्टी मिलाने के लिए 15 सेकेंड से भी कम समय लगेगा। जैसे ही डायनामाइट एक्टिव होगा दोनों इमारतें ताश के पत्तों की तरह गिर जाएंगी। लेकिन इस कार्रवाई से जुड़ी जटिलताओं से बेपरवाह अली, इरफान और पास के गांव गेझा की झुग्गी-बस्ती में रहने वाले कई अन्य बच्चे रविवार को टावर गिराए जाने का दृश्य देखने को उत्सुक नजर आये।

गेझा गांव की रहने वाली 16 साल की सबीना खानम की मां ट्विन टावर से सटे सुपरटेक ‘एमराल्ड कोर्ट’ के एक फ्लैट में काम करती हैं। उनका कहना है कि यह एक विडंबना ही है कि इन इमारतों को तोड़ा जा रहा है जबकि हमारे जैसे कई लोगों को छत तक मयस्सर नहीं है।

जुल्फिकार ने अपने दोस्तों से कहा, ‘‘तुमको पता है एक दम गिरेगा ये, धड़-धड़ करके।’’ वहीं 11 साल के नाहिद ने कहा, ‘‘हमने सुना है कि दोनों टावरों को गिराने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक लगाए गए हैं। मैंने तो केवल टीवी पर फिल्मों में ऐसे दृश्यों को देखा था लेकिन असल जीवन में कभी नहीं देखा, इसलिए मैं इसे देखने का मौका नहीं छोड़ सकती।’’

टॅग्स :Supertech LtdNoidaसुप्रीम कोर्टsupreme court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो