लाइव न्यूज़ :

नोएडा: जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे तो खैर नहीं, देना पड़ेगा इतना रुपये का चालान!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2023 15:41 IST

नोएडा और ग्रोटर नोएडा में परी चौक, महर्षि आश्रम, किसान चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-15 गोलचक्कर, सेक्टर-62 व रजनीगंधा चौराहों समेत 10 जगहों पर अभियान चलाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकाली फिल्म लगाने वाले वाहनों का 2500 रुपये का चालान काटा गया।धर्म व जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के 1000 रुपये का चालान काटा गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार आज जनपद में कार्रवाई की गई।

नोएडा: गौतमबुद्ध जिले की यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर रविवार को जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे और सीसे पर काली फिल्म लगाने वाले एक हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि वाहनों पर धर्म और जाति सूचक शब्द लिखना यातायात नियमों की अवहेलना है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस संबंध में जारी निर्देशों के अनुसार आज जनपद में कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि आज विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के चालान काटे गए जिना जाति सूचक, धर्म सूचक शब्द लिखे थे, जिनके सीसे पर क्रोधित प्रकृति के हनुमान जी की तस्वीरें लगी थीं और जिन्होंने अपन सीसे पर काली फिल्म लगायी हुई थी।

उन्होंने बताया कि नोएडा और ग्रोटर नोएडा में परी चौक, महर्षि आश्रम, किसान चौक, सेक्टर-18, सेक्टर-15 गोलचक्कर, सेक्टर-62 व रजनीगंधा चौराहों समेत 10 जगहों पर अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त यादव ने बताया कि इस दौरान सीसे पर काली फिल्म लगाने वाले वाहनों का 2500 रुपये का चालान काटा गया जबकि धर्म व जाति सूचक शब्द लिखे वाहनों के 1000 रुपये का चालान काटा गया।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा