लाइव न्यूज़ :

आधी रात को नोएडा की सड़कों पर दौड़ते 19 साल के युवक का वीडियो वायरल, 5 घंटे में 18 लाख से ज्यादा व्यूज, जानिए क्या है पूरी कहानी

By विनीत कुमार | Updated: March 21, 2022 09:35 IST

नोएडा में काम करने वाले 19 साल के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह युवक करीब आधी रात को काम करने के बाद 10 किलोमीटर की घर की दूरी दौड़ते हुए तय करता है। पूछने पर वह बताता है कि सेना में भर्ती होना चाहता है और इसलिए रोज ऐसा वह करता है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्ममेकर विनोद कापड़ी की ओर से डाले गए वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।वीडियो में 19 साल का युवक बताता है कि वह रोज काम के बाद 10 किमी दूर अपने घर दौड़ते हुए जाता है।युवक के अनुसार वह सेना में भर्ती होना चाहता है पर इसके लिए तैयारी का समय नहीं मिलगा, इसलिए वह रोज रात को घर दौड़ते हुए लौटता है।

नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आधी रात को कंधे पर बैग टांगे दौड़ते एक युवक का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो फिल्ममेकर और पत्रकार विनोद कापड़ी ने रविवार शाम को साझा किया था और महज कुछ ही घंटों में ये वायरल हो गया। इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। 

नोएडा: वायरल हो रहे वीडियो की क्या है कहानी

वीडियो में लड़का सड़कों पर दौड़ता नजर आ रहा है और विनोद कापड़ी द्वारा बार-बार लिफ्ट दिए जाने के अनुरोध को भी खारिज करता नजर आता है। इस दौरान वह फिल्ममेकर के कुछ सवालों के जवाब भी देता है जो उसकी संघर्षपूर्ण जिंदगी की एक झलक भी दिखाता है। युवक बताता है कि उसका नाम प्रदीप मेहरा है और 19 साल का है। वह ये भी बताता है कि मूल रूप से वह उत्तराखंड का रहने वाला है और नोएडा में काम करता है।

विनोद कापड़ी के पूछने पर युवक बताता है कि वह मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां के लिए काम करता है और अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहा है। वह बताता है कि रोज इसी तरह वह 10 किलोमीटर दौड़ कर अपने काम की जगह से घर की ओर से लौटता है। इस पर फिल्ममेकर उसे लिफ्ट के लिए पूछते हैं। इस पर युवक कहता है कि वह ऐसा रोज इसलिए करता है क्योंकि उसे दौड़ने के लिए और समय नहीं मिलता।

सेना में भर्ती होने के लिए रोज 10 किमी दौड़ता है प्रदीप

युवक बताता है कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है। इस पर विनोद कापड़ी उससे कहते हैं कि वह लिफ्ट ले और सुबह दौड़ लगा ले। इस पर युवक कहता है कि उसे सुबह उठकर काम पर जाने से पहले खाना बनाना होता है। इसलिए सुबह समय नहीं मिलता और यही कारण है कि रोज काम के बाद वह इसी तरह दौड़ते हुए नोएडा के सेक्टर 16 से बरोला में अपने घर लौटता है, जो करीब 10 किमी दूरी पर हैं।

वीडियो में युवक ये भी बताता है कि उसकी मां अस्पताल में है और वह अपने भाई के साथ रह रहा है। वीडियो के ट्विटर पर आने के बाद पांच घंटे के भीतर इसे 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था। लाइक्स की संख्या एक लाख से अधिक हो गई थी। साथ ही वीडियो ने ट्विटर पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया था।

टॅग्स :वायरल वीडियोनॉएडासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO