लाइव न्यूज़ :

NCERT 12th Class: "उठो अनारकली उठो, हम आउट ऑफ सिलेबस हो गए हैं’’, सोशल मीडिया पर वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2023 21:31 IST

NCERT 12th Class: फिल्म "मुगल-ए-आजम" के एक दृश्य में अनारकली (मधुबाला) जमीन पर लेटी हुई हैं और सलीम (दिलीप कुमार) उनके सिराहने बैठे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे"उठो अनारकली उठो, हम आउट ऑफ सिलेबस हो गए हैं’’ कैप्शन का इस्तेमाल किया गया। सोशल मीडिया पर यह ‘मीम्स’ काफी प्रसारित हो रही हैं।पाठ्यपुस्तकों से मुगल इतिहास के कुछ हिस्सों सहित कुछ अन्य सामग्री को हटाने का फैसला किया है।

NCERT 12th Class: फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ में दिलीप कुमार और मधुबाला द्वारा निभाई गई राजकुमार सलीम और अनारकली की भूमिका को मौजूदा समय में अलग-अलग मौकों पर 'मीम्स' के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म "मुगल-ए-आजम" के एक दृश्य में अनारकली (मधुबाला) जमीन पर लेटी हुई हैं और सलीम (दिलीप कुमार) उनके सिराहने बैठे हुए हैं।

ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया मंच पर उपयोगकर्ताओं द्वारा बुधवार को इस तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए उस पर "उठो अनारकली उठो, हम आउट ऑफ सिलेबस हो गए हैं’’ कैप्शन का इस्तेमाल किया गया। सोशल मीडिया पर यह ‘मीम्स’ काफी प्रसारित हो रही हैं।

अनारकली मीम्स के वायरल होने की वजह यह है कि 'राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद' (एनसीईआरटी) ने 12वीं कक्षा की नई पाठ्यपुस्तकों से मुगल इतिहास के कुछ हिस्सों सहित कुछ अन्य सामग्री को हटाने का फैसला किया है। इससे पहले भी सलीम-अनारकली वाले फिल्म के इस दृश्य को कई अलग-अलग मौकों पर इस्तेमाल किया गया है।

इससे पहले इस दृश्य का इस्तेमाल पिछले सप्ताह सरकार द्वारा स्थायी खाता संख्या (पैन) को आधार कार्ड से जोड़ने की आखिरी तारीख आने के दौरान भी किया गया था। उस समय यूजर्स ने लिखा, "उठो अनारकली आधार कार्ड को पैन से लिंक करना है।" वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट पेश करने से पहले भी इस दृश्य का इस्तेमाल किया गया था।

उस समय इसे शेयर करते हुए सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने लिखा था, "उठो अनारकली बजट आने वाला है। अब अर्थशास्त्री बनने का समय है।" वहीं, वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी इस दृश्य को काफी साझा किया गया। सरकार द्वारा जब लॉकडाउन को तीन मई 2020 तक बढ़ा दिया गया था।

तब सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए उपयोगकर्ताओं ने लिखा था, "मत उठो अनारकली लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ गया है।" लॉकडाउन के दौरान 'वेबिनार' से परेशान होकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा था, "उठो अनारकली, वेबिनार खत्म हो गया है।" 

टॅग्स :सोशल मीडियाNCERTभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो