लाइव न्यूज़ :

जामा मस्जिद में हजारों लोगों ने गाया राष्ट्रगान, वायरल हुआ वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 09:14 IST

संविधान सभा ने जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया था। राष्ट्रगान को गाने की अवधि लगभग 52 सेकेंड है।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ मौकों पर राष्ट्रगान को संक्षिप्त रूप में भी गाया जाता है, जिसमें पहली और आखिरी पंक्तियां ही बोली जाती हैं।संक्षिप्त राष्ट्रगान को गाने में करीब 20 सेकेंड का वक्त लगता है।

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में लोगों ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान जन गण मन गाते हुए लोगों का एक वीडियो शेयर करते हुए जफर अब्बास नाम के ट्वीटर हैंडल से लिखा गया है कि....और आप सोचते हैं कि राष्ट्रगान सिर्फ स्कूल और थियेटर में गाया जाता है। यहां जामा मस्जिद में भी लोग गा रहे हैं...

राष्ट्रगान के रचयिता रवीद्रनाथ टैगोर हैं। भारत के राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर ने 11 दिसंबर 1911 में लिखा था। इसे पहली बार कांग्रेस के 27वें वार्षिक अधिवेशन में कलकत्ता में गाया था। टैगोर ने मूल गीत की रचना बांग्ला भाषा में की थी। उन्होंने इसके पांच छंद लिखे गए थे, लेकिन पहले छंद की पंक्तियों को ही राष्ट्रगान के तौर पर अपनाया गया।

संविधान सभा ने जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया था। राष्ट्रगान को गाने की अवधि लगभग 52 सेकेंड है। कुछ मौकों पर इसे संक्षिप्त रूप में भी गाया जाता है, जिसमें पहली और आखिरी पंक्तियां ही बोली जाती हैं और इसमें करीब 20 सेकेंड का वक्त लगता है।

साल 2016 में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के खिलाफ राष्ट्रगान को गलत तरीके से गाने की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए वर्ल्ड टी20 मैच से पहले राष्ट्रगान गाया था। दिल्ली के अशोक नगर थाने में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि अमिताभ ने राष्ट्रगान को खत्म करने में 1 मिनट 10 सेकेंड का वक्त लिया, जबकि नियम के मुताबिक इसे 52 सेकेंड में खत्म किया जाना चाहिए।

कब-कब गाया जाता है जन-गण-मन-जब राष्ट्र सलामी देता है (राष्ट्रपति या संबंधित राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के अंदर राज्यपाल/लेफ्टिनेंट गवर्नर को विशेष अवसरों पर राष्ट्र गान के साथ राष्ट्रीय सलामी - सलामी शस्त्र प्रस्तुत किया जाता है)-औपचारिक राज्य कार्यक्रमों और सरकार द्वारा आयोजित अन्य कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के आगमन पर और सामूहिक कार्यक्रमों में तथा इन कार्यक्रमों से उनके वापस जाने के अवसर पर।-ऑल इंडिया रेडियो पर राष्ट्रपति के राष्ट्र को संबोधन से पूर्व और उसके बाद।-राज्यपाल/लेफ्टिनेंट गवर्नर के उनके राज्य/संघ राज्य के अंदर औपचारिक राज्य कार्यक्रमों में आगमन पर तथा इन कार्यक्रमों से उनके वापस जाने के समय।-जब राष्ट्रीय ध्वज को परेड में लाया जाए।-जब रेजीमेंट के रंग प्रस्तुत किए जाते हैं।-नौसेना के रंगों को फहराने के लिए।-परेड के दौरान।

टॅग्स :राष्ट्रगानदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल