लाइव न्यूज़ :

नमो टीवी के बाद 'नमो फूड' पर विवाद, नोएडा पोलिंग बूथ पर 'नमो फूड' पैकेट में बांटा गया खाना

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2019 16:18 IST

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत नोएडा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और छह बजे तक चलेगा। सुबह 11 बजे तक नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 20.8 फीसदी मतदान हुआ जबकि दादरी में यह प्रतिशत 22.4 और जेवर में 29.4 रहा।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि मतदान कर्मियों को दिए गए भोजन से भारतीय जनता पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है।जिला प्रशासन ने ''नमो फूड'' नामक दुकान से खाना मंगवाया था, किसी राजनीतिक दल ने यह खाना नहीं दिया।

नमो टीवी के बाद सोशल मीडिया पर 'नमो फूड' की तस्वीर वायलर हो रही है। नोएडा के सेक्टर 15 ए के बूथ पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को  'नमो फूड' के पैकेट में खाना दिया गया। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने भी अपने पेज पर इन तस्वीरों को शेयर की है। 

खाने के पैकेटों पर 'नमो फूड' का लोगो लगा होने की वजह से तरह तरह की अटकलें शुरू हो गईं, जिसके बाद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह खाना किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया था बल्कि इसे ‘नमो फूड’ नामक दुकान से खरीदा गया था ।उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा में पहले चरण में मतदान हो रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर लोग ये कह रहे हैं कि बीजेपी का ये एक वोट पाने का नया एजेंडा है। लोगों का कहना है कि बीजेपी चुनाव आयोग के किसी भी नियम और आचार संहिता में विश्वास नहीं करती है। सोशल मीडिया के द्वारा ही ये खबर चुनाव आयोग तक पहुंची। आप भी देखें कुछ लोगों की प्रतिक्रिया...

मुख्य चुनाव अधिकारी बीआर तिवारी ने कहा, नमो फूड के बारे में मुझे भी मीडिया रिपोर्ट से पता चला है। ये दुकान नोएडा में 10 साल पुराना है। उनको दुकान का ये ब्रैंड नेम है। मीडिया ने इसको कोई ओर एंगल देकर उछाला है।  

पुलिस ने कहा- गलत खबर फैलाई जा रही है

गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा ''गलत सूचना फैलाई जा रही है कि कुछ पुलिस कर्मियों को एक राजनीतिक दल की ओर से भोजन वितरित किया गया। यह पूरी तरह गलत है। किसी भी मतदान कर्मी को किसी पार्टी द्वारा भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया है।'' उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की गई है।जिला प्रशासन ने ''नमो फूड'' नामक दुकान से खाना मंगवाया था, किसी राजनीतिक दल ने यह खाना नहीं दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा ''कुछ लोग गलत खबरें फैला रहे हैं। किसी भी खास दुकान से भोजन खरीदने का कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया है।'' 

बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा, इसका बीजेपी से कोई लेना-देना नहीं है

बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि मतदान कर्मियों को दिए गए भोजन से भारतीय जनता पार्टी का कुछ लेना-देना नहीं है। विपक्ष द्वारा उन्हें बदनाम करने के लिए यह अफवाह फैलाई जा रही है। 

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत नोएडा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और छह बजे तक चलेगा। सुबह 11 बजे तक नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 20.8 फीसदी मतदान हुआ जबकि दादरी में यह प्रतिशत 22.4 और जेवर में 29.4 रहा। इस सीट पर दो निर्दलीयों सहित 13 प्रत्याशी मैदान में हैं और 22.97 लाख मतदाता मतदान के पात्र हैं। 

टॅग्स :गौतम बुद्ध नगरनॉएडालोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो