लाइव न्यूज़ :

शादी के ल‍िए दो-दो दुल्‍हनें आईं आमने-सामने, एक ने कहा-अगर मेरा नहीं तो वह तेरा भी नहीं, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2023 17:46 IST

बिहारः सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार वालों की मर्जी से निकाह कराने का रिश्ता मंजूर किया गया और लड़का फोन पर बातचीत करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देपहली प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।प्यार के पैगाम के साथ दिन रात बढ़ता गया।मस्ती भरी बातचीत नहीं होने वाली दुल्‍हन को भारी पड़ गया और लड़के ने शादी से इनकार कर दिया।

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका से उसका प्रेमी सिर्फ इसलिए नाराज हो गया कि वह उसके साथ वीडियो कॉल पर रोमांस नहीं करती थी। फिर क्या था? उसने प्रेमिका की पड़ोस की लड़की से बातचीत शुरू कर दी और शादी की तैयारी करने लगा। वहीं अब पहली प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार वालों की मर्जी से निकाह कराने का रिश्ता मंजूर किया गया और लड़का फोन पर बातचीत करने लगा। बातचीत का दौर प्यार के पैगाम के साथ दिन रात बढ़ता गया।

यह कारवां करीब 2 वर्षों तक चला, लेकिन अचानक बीच में सिर्फ वीडियो कॉल पर मस्ती भरी बातचीत नहीं होने वाली दुल्‍हन को भारी पड़ गया और लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित लड़की की मानें तो अचानक कई दिन प्रेमी र‍ियाज से बातचीत नहीं होने के बाद उसे बेचैन होने लगी।

तब जाकर उसने अपने पड़ोस की लड़की जो रिश्ते में उसकी बहन लगती थी। उसके मोबाइल से प्रेमी को कॉल किया और फिर बाद में उक्त नंबर पर पड़ोस की लड़की और प्रेमी में बातचीत होने लगी। इसके बाद धीरे-धीरे प्रेमिका की पड़ोसी, जिसके नम्बर से लड़की ने कॉल की थी उससे लड़के का प्रेम प्रसंग आगे बढ़ने लगा।

अब बात एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने तक पहुंच गई। जब इस बात की खबर लड़की को लगी कि उसका प्रेमी उसके पड़ोस के दीदी के साथ इश्क फरमा रहा है फिर पूरा परिवार दंग रह गया। पीड़िता की मानें तो प्रेमी मो. र‍ियाज लगातार वीडियो कॉल पर बात करने को प्रेशर करता था और अश्लील हरकत करते रहता था, जो प्रेमिका को पसंद नहीं था।

लेकिन पीड़िता ने बताया कि हमारे पड़ोस की जो दीदी है, उससे लड़का जब बात करता है तो कहता है कि उसको कोई परहेज नहीं है। वीडियो कॉल पर बात करने में तो हमारे लिए वही अच्छी है तुम बेकार हो। मामले को लेकर तीन बार पंचायत भी बैठी, लेकिन बात नहीं बनी, अब मामला स्थानीय थाना तक पहुंच गया है। अब शादी के ल‍िए दो-दो दुल्‍हनें आमने सामने आ गई हैं। इतना ही नहीं एक ने कहा है क‍ि अगर वह मेरा नहीं होगा तो  मैं उसे क‍िसी और का भी नहीं होने दूंगी। इस मामले को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई है। 

टॅग्स :बिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा