लाइव न्यूज़ :

OMG: हत्यारोपी छात्र ने जेल से हासिल की IIT परीक्षा में 54वीं रैंक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 25, 2022 22:43 IST

मर्डर के आरोप में नालंदा जेल में बंद सूरज कुमार उर्फ कौशलेन्द्र ने आइआइटी जेएएम 2022 (IIT JAM Result 2022) में 54वीं रैंक लाकर सभी को चकित कर दिया है। आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सूरज ने जेल से ही परीक्षा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव के रहने वाला हैंसूरज अप्रैल 2021 को हुई संजय यादव नामक एक शख्स की हुई हत्या में आरोपी हैं नालंदा जेल प्रशासन ने विचाराधीन कैदी सूरज के IIT 2022 में सफल होने में बहुत सहयोग किया है

नालंदा: हत्या के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे केस की सुनवाई का सामना कर रहे एक छात्र ने अपनी मेहनत के बल पर ऐसा कमाल कर डाला है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

जी हां, मर्डर के आरोप में जेल में बंद सूरज कुमार उर्फ कौशलेन्द्र ने आइआइटी जेएएम 2022 (IIT JAM Result 2022) में 54वीं रैंक लाकर सभी को चकित कर दिया है। आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सूरज ने जेल से ही परीक्षा दी थी।

जानकारी के मुताबिक सूरज नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोसमा गांव के रहने वाला हैं। आरोप है कि अप्रैल 2021 को रास्ता विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई।

इस झगड़े में गांव के एक 45 साल के संजय यादव की पिटाई के कारण मौत हो गई। मामले में मृतक संजय यादव के पिता ने सूरज समेत अन्य कई लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करावाया। इसी मामले में सूरज 19 अप्रैल 2021 से नवादा की जेल में बंद हैं।

जेल में बंद सूरज ने IIT JAM Result 2022 में देशभर में 54वां रैंक लाकर एक ऐसी मिसाल कायम किया है। जिसे देखकर यह बखूबी समझा जा सकता है कि अगर आप दृढ निश्चय कर लें तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है सूरज ने जेल में सेल्फ स्टडी करके इस स्कोर को हासिल किया है।

पिछले 11 महीने से जेल में बंद सूरज की इस उपलब्धि की चर्चा केवल उसके गांव में ही नहीं बल्कि पूरे नालंदा में हो रही है। नवादा जेल में बंद 22 साल के विचाराधीन कैदी सूरज के IIT JAM Result 2022 में नलंदा जेल प्रशासन का भी बड़ा योगदान है।

मालूम हो कि सूरज ने पिछले साल भी इस परीक्षा को पास किया था और उसे ऑल इंडिया में 34वीं रैंक मिली थी, लेकिन उसी वक्त वो संजय यादव के पिता द्वारा मर्डर में अभियुक्त बना दिया गया था। जिस कारण वो उस साल पढ़ने के लिए IIT में दाखिला नहीं ले सका था।

अब देखना है कि क्या इस मामले में कोर्ट सूरज को जमानत देता है और उसे पढ़ने या एडमिशन के लिए जेल से बाहर जाने की अनुमति देता है कि नहीं। 

टॅग्स :IITबिहारBiharBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी