लाइव न्यूज़ :

पिता का दर्द,  मौत की जगह बेटे के लिए रोज रखता है खाना,  मुंबई बारिश की ये तस्वीरें रुला देंगी आपको 

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 10, 2018 11:24 IST

मुंबई और नजदीक के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे की पटरियों पर पानी भर गया और शहर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। यहां बारिश की वजह से 90 ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा।

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई: मुंबई और नजदीक के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों, रेलवे की पटरियों पर पानी भर गया और शहर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। यहां बारिश की वजह से 90 ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा। जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वसई में जलभराव के कारण करीब 300 लोग अपने घरों में फंस गए। इस बारिश ने बच्चों, महिलाओं और कई लोगों की जान भी ली है। 

बारिश की जो कुछ तस्वीरें सामने आई है, वह किसी को भी रुला सकती है। ये तस्वीरें देश की आर्थिक राजधानी की खस्ताहाल सड़कों की गवाह भी है। जिसकी वजह से बारिश में कुछ लोगों की मौत हो गई है। हर साल बारिश में खराब सड़कों और गड्ढों के कारण न जाने कितने लोग अपनी जान गंवा देते हैं। सोमवार को भी सड़क पर जलभराव की वजह से गड्ढे न दिखाई देने पर एक बाइक सवार ने संतुलन खो दिया। बाइक पर बैठी महिला गिर गई और पीछे से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। इस घटना से सब हैरान रह गए। 

भारी बारिश में भी मुंबई में स्कूल बंद करने की जरूरत नहीं: शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े

इसी जगह पर ऐसी ही एक घटना 2 जून को भी हुई थी। जब बाइक पर अपने पिता के साथ बैठा पांच साल का बच्चा गड्ढेवाली सड़क पर गिर गया और ट्रक के नीचे आ गया। सोमवार को बारिश के वक्त जब पिता ने उसी जगह पर अपने बेटे का पसंदीदा खाना दही-चावल रखा तो आस-पास खड़े सारे लोग रोने लगे। उस बदनसीब पिता कहा कहना है- अगर मुंबई की सड़कों को मानसून आने के पहले ही ठीक कर दिया जाता तो शायद आज कई लोगों की जान बच जाती। 

मुंबई में भारी बारिश के चलते 'डिब्बेवाला' की घोषणा, 2 लाख लोगों को आज नहीं मिलेंगे टिफिन

उसी जगह पर 6 जुलाई को केसी गांधी स्कील में काम करने वाली चपरासी मनीषा की मौत हो गई थी। महेश कहते हैं कि अगर केडीएमसी समय रहते जाग गई होती तो मनीषा की जान बचाई जा सकती थी। 

आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी में भी एक 12 साल के लड़के की कल्याण में गड्ढे में गिरने से मौत हो गई थी। वहीं, जून में गोरेगांव ईस्ट में मेट्रो साइट पर बने गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक चार साल की बच्ची की मौत हो गई थी। मौत के कुछ ऐसे मामले पिछले साल 2017 में भी देखने को मिली थी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो