मुंबई में भारी बारिश के चलते 'डिब्बेवाला' की घोषणा, 2 लाख लोगों को आज नहीं मिलेंगे टिफिन

By कोमल बड़ोदेकर | Published: July 10, 2018 10:28 AM2018-07-10T10:28:52+5:302018-07-10T10:35:20+5:30

मुंबई में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश चलते जहां सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं दूसरी ओर सड़कों पर भरे पानी और रेलवे ट्रेक पर पानी भरने के चलते यातायात सेवा भी प्रभावित हो रही है।

Mumbai Rains Breaking: Dabba Wala Service closed due to heavy rain | मुंबई में भारी बारिश के चलते 'डिब्बेवाला' की घोषणा, 2 लाख लोगों को आज नहीं मिलेंगे टिफिन

मुंबई में भारी बारिश के चलते 'डिब्बेवाला' की घोषणा, 2 लाख लोगों को आज नहीं मिलेंगे टिफिन

मुंबई, 10 जुलाई। मुंबई में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश चलते जहां सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त है वहीं दूसरी ओर सड़कों पर भरे पानी और रेलवे ट्रेक पर पानी भरने के चलते यातायात सेवा भी प्रभावित हो रही है। मुंबई में भारी बारिश के चलते करीब 90 ट्रेन रद्द कर दी गईं है। 

वहीं इन सब से इतर खबर यह भी है कि भारी बारिश के चलते डिब्बे वाले भी आज यानी टिफिन सर्व नहीं करेंगे। शहर में टिफिन सेवा देने वाले डब्बावालों ने जलभराव के मद्देनजर आज पूरे शहर में काम बंद रखने का फैसला किया है। मुंबई में डब्बेवाले हर रोज करीब 2 लाख टिफिन की डिलिवरी करते हैं, लेकिन भारी बारिश के चलते उन्होंने आज सर्विस बंद रखने का फैसला किया है।  

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 90 ट्रेन रद्द, वसई में फंसे 300 लोग

मुंबई डिब्बवाला संगठन के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा है कि, मुंबई शहर में पानी भरा होने के चलते हमने आज टिफिन इकट्ठा नहीं किए हैं। घुटनों तक भरे पानी के बीच साइकिल चलाना हमारे लोगों के लिए मुश्किल है। 



भारी बारिश के चलते निचली बस्तियों और इलाकों में पानी भरने से हालात और खराब हो गए हैं, वहीं दूसरी ओर वसई में जलभराव के चलते करीब 300 लोग अपने घरों में फंस गए हैं। हालांकि यहां के लोगों ने जिला प्रशासन के इस जगह को खाली करने की अपील मानने से इंकार कर दिया हैं। 

यह भी पढ़ें: मुंबई: भारी बारिश से लोग बेहाल, सड़कों-रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, स्कूल और कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। कोलाबा वेधशाला में बीते 24 घंटे में 170.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग, मुंबई के उप महानिदेशक केएस होसालिकर ने बताया कि, इस मौसम में 24 घंटे में हुई यह सर्वाधिक बारिश है। उपनगर सांताक्रूज में 122 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Mumbai Rains Breaking: Dabba Wala Service closed due to heavy rain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे