लाइव न्यूज़ :

Mumbai Local Train Accident: सामने आई खौफनाक वीडियो, चलती ट्रेन के बाहर लटका शख्स खंभे से टकराकर गिरा

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2024 14:39 IST

जहां पीड़ित की स्थिति अज्ञात है, वहीं आरपीएफ ने एक्स पर वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, "जानकारी के लिए धन्यवाद। आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मामले को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जहां एक शख्स खंभे से टकराने के बाद चलती लोकल ट्रेन से गिर गयावह आदमी अन्य लोगों के साथ एक लोकल ट्रेन के बंद दरवाजे के बाहर लटक रहा था।घटना के समय और स्थान का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

मुंबई: अक्सर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लोकल ट्रेन में कितनी भीड़ होती है। दूसरों के लिए ये वीडियोज भले काफी चिंताजनक हों, लेकिन मुंबईवासियों को अक्सर लोकल ट्रेन में इतनी भीड़ में चढ़ने और यात्रा करने की आदत हो चुकी है। हालांकि, भीड़ की वजह से आए दिन किसी न किसी व्यक्ति के साथ कोई न कोई हादसा भी हो जाता है।

इसी क्रम में मुंबई से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है जहां एक शख्स खंभे से टकराने के बाद चलती लोकल ट्रेन से गिर गया। वह आदमी अन्य लोगों के साथ एक लोकल ट्रेन के बंद दरवाजे के बाहर लटक रहा था। उसने अपना एक हाथ थोड़ा सा बढ़ाया और अचानक एक खंभे से टकरा गया और वह चलती ट्रेन से गिर गया, जिससे अन्य लोग भयभीत हो गए। इस डरावने हादसे को दूसरी ट्रेन के एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया।

जहां पीड़ित की स्थिति अज्ञात है, वहीं आरपीएफ ने एक्स पर वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, "जानकारी के लिए धन्यवाद। आवश्यक कार्रवाई करने के लिए मामले को संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।" घटना के समय और स्थान का तत्काल पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति इस भयानक दुर्घटना में बच गया या नहीं।

देखें वीडियो

टॅग्स :मुंबईRPFRailways
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO