लाइव न्यूज़ :

कूड़ा फेकने पर अनुष्का शर्मा से डांट सुनने वाले शख्स ने अब दिया 'करारा' जवाब!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 18, 2018 07:28 IST

विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें अनुष्का शर्मा एक शख्स को सड़क पर कूड़ा फेकने के लिए डांट लगा रही हैं। अरहान सिंह नाम के शख्स ने अनुष्का और विराट को जवाब दिया है।

Open in App

मुंबई, 17 जूनः कार में बैठे एक शख्स ने अपनी विंडो नीचे की और सड़क पर कूड़ा फेक दिया। वहीं पास से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली गुजर रहे थे। कूड़ा फेकते देखकर देखकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी गाड़ी रोकी और उस शख्स को डांट लगाई। विराट कोहली ने इसका वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके एक दिन बाद कूड़ा फेकने वाले व्यक्ति ने लिखा है कि खूबसूरत अनुष्का शर्मा इस तरह डांट और चिल्ला रही थी मानो को राह चलता इंसान हो।  (पढ़ें: VIDEO: कार सवार शख्स की हरकत पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, गाड़ी रोक जमकर सुनाया)

अरहान सिंह नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'डिस्क्लेमर- इस पोस्ट के जरिए मैं कोई फायदा नहीं उठाना चाहता! मेरी लापरवाही के कारण जो हुआ, वह डरावना है। मैंने लापरवाही से छोटा सा प्लास्टिक का टुकड़ा कार से बाहर फेंक दिया था। तभी पास से गुजरती हुई हमारी खूबसूरत अनुष्का शर्मा ने अपनी खिड़की का शीशा उतारकर मुझ पर सड़क के किनारे खड़े पागल आदमी की तरह चिल्लाना शुरू कर दिया। मैंने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी। अनुष्का शर्मा कोहली अगर आपके बात कहना का लहजा थोड़ा सभ्य होता तो आप कोई छोटी स्टार नहीं हो जातीं। आदमी के अंदर साफ-सफाई के साथ-साथ थोड़ी सभ्यता भी होनी चाहिए।' पढ़ेंः- सोशल मीडिया पर लोगों ने किया अनुष्का शर्मा को ट्रोल, विराट कोहली ने ऐसे दिया जोरदार जवाब

विराट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में अनुष्का अपनी बगल चल रही कार में बैठे शख्स से कह रही हैं, 'आप सड़क पर प्लास्टिक क्यों फेंक रहे हैं? कृपया सावधान रहिए, आप इस तरह से सड़क पर प्लास्टिक नहीं फेंक सकते हैं।' देखिएः-

कोहली ने अनुष्का का ये शेयर करते हुए लिखा है, 'इन लोगों को सड़क पर कूड़ा फेंकते देख उनकी सही ढंग से खिंचाई की। एक लग्जरी कार में सफर करते हैं और दिमाग घूमने चला गया है। ये लोग हमारे देश को साफ रखेंगे? हां, सही है! अगर आप देखें कि ऐसा कुछ गलत हो रहा है तो ऐसी ही कीजिए और जागरूकता फैलाएं।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीस्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो