गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हनी बेजर्स को "दुनिया में सबसे निडर जानवर के बारे में बताया गया है और यहां तक कि शेरों और हाइना जैसे कई बड़े शिकारियों से भी लड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें हनी बेजर्स और शेरों के झुंड का आमना-सामना हो गया है। जहां दोनों की बीच खतरनाक लड़ाई हो गई जिसे लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया गया।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि हनी बेजर्स का झुंड शेरों के झुंड आपस में भीड़ चुके हैं। इस छोटे से जानवर ने शेर को डरा दिया है, शेर भी डर के वहां से भाग गए वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है। ये वीडियो काफी रोमांचक है। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।
वीडियो को जाम्बिया में एक पर्यटक द्वारा अब्दुलअज़ीज़ एडम नाम के एक ट्रक के अंदर से रिकॉर्ड किया गया था। एडम ने फेसबुक पर वीडियो शेयर किया था, जहां यह हजारों बार देखा गया था। सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नन्हा बेजर अपनी ताकत और क्रूरता के लिए जाना जाता है। यह जानलेवा और निडरता से हमला करने के लिए जाना जाता है, जब लगभग कोई भी प्रजाति किसी अन्य प्रजाति पर हमला करती है, जब बचना असंभव होता है, कथित तौर पर शेर और लकड़बग्घे जैसे बड़े शिकारियों को भी।