लाइव न्यूज़ :

बर्थडे केक काट रहा था शख्स, खा पाता इससे पहले बंदर लेकर भाग गया, वायरल हुआ वीडियो

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 19, 2019 15:27 IST

बंदर द्वारा केक ले जाने पर मौके पर बर्थडे जश्न मना रहे लोगों की हंसी फूट पड़ती है जोकि वीडियो में सुनाई देती है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो साझा करते हुए यूजर ने लिखा, ''उसने अपना मौका देखा और ले गया।''एक यूजर ने लिखा, ''वास्तविक त्रासदी यह है कि हम एक प्रजाति के रूप में एक बेहतर बर्थडे सॉन्ग कहां लाएं।

सोशल मीडिया में एक बर्थडे के जश्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है। किसी अभ्यारण्य में एक शख्स चॉकलेट केक काटता हुआ दिखता है, इसी बीच अचानक से एक बंदर आता है और पूरा केक लेकर भाग जाता है। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। 

वीडियो साझा करते हुए यूजर ने लिखा, ''उसने अपना मौका देखा और ले गया।''

करीब 21 मिनट के वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में शख्स के अलावा उसके आसपास खड़े लोगों की आवाज सुनाई दे रही है। लोग 'हैप्पी बर्थडे टू यू' बर्थडे सॉन्ग गाते हुए सुनाई दे रहे हैं। एक बड़े से पत्थर की सतह पर रखे चॉकलेट केक को शख्स बड़े की करीने से काटता है, उसका एक पीस निकालकर अपने रिश्तेदार को खिलाने के लिए हाथ आगे ही बढ़ाता है कि इसी बीच बंदर केक की और लपकता है और फट से पूरा केक झपटकर पेड़ पर चढ़ जाता है। 

यह घटना इतनी तेजी से होती है कि मौके पर खड़े लोगों को इसे समझने में कुछ देर लग गई होगी। वीडियो देखने पर भी इसे दोहराकर देखने पर मामला स्पष्ट रूप से समझ में आता है। 

बंदर द्वारा केक ले जाने पर मौके पर बर्थडे जश्न मना रहे लोगों की हंसी फूट पड़ती है जोकि वीडियो में सुनाई देती है। खबर लिखे जाने कर वीडियो 343 हजार बार देखा जा चुका है। ढाई हजार के करीब लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं.। 

एक यूजर ने लिखा, ''वास्तविक त्रासदी यह है कि हम एक प्रजाति के रूप में एक बेहतर बर्थडे सॉन्ग कहां लाएं।

''मुझे पुलिस के लिए खेद है। पुलिसवाले औपनिवेशिक कमीनों के इशारे पर काम कर रहे हैं। दिल्ली में हमारे पागल शासक डरे हुए हैं। हमारे गृहमंत्री एक शांतिप्रिय प्रदर्शन के लिए अनुमति देने की हिम्मत नहीं करेंगे। हर किसी ने खड़े रहना चुना है। बेंगलुरु के कानून के मुताबिक खड़े रहना चुना है। पता है आपको कैसी इमेज जा रही है कि हम तानाशही के हिस्सा थे। बेशक, मैं यहां अपनी बात रखने आया हूं।''

एक शख्स ने लिखा कि चलो.. कम से कम बंदर ने उसे केक का एक स्लाइस तो लेने दिया।

एक यूजर ने लिखा कि मैं शर्त लगा सकता हूं कि शख्स सोच रहा होगा कि वह केक का बड़ा स्लाइस ले गया।

इसके अलावा वीडियो को देखकर लोग मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं।

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो