लाइव न्यूज़ :

मीरा भायंदर नगर निगमः निर्दलीय विधायक गीता जैन ने कनिष्ठ अभियंता पाटिल को थप्पड़ मारी और सोनी को सार्वजनिक रूप से गाली दी, इंजीनियरों ने शिकायत दर्ज कराई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2023 19:39 IST

Mira Bhayander Municipal Corporation: निर्दलीय विधायक जैन का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह कथित रूप से एक अवैध झुग्गी गिराने के लिए मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता शुभम पाटिल को थप्पड़ मारती दिख रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने कथित तौर पर पाटिल और उनके सहयोगी संजय सोनी को सार्वजनिक रूप से गाली दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकाम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। सहयोगी संजय सोनी को सार्वजनिक रूप से गाली दी थी।अभियंताओं ने काशीमीरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवायी है।

Mira BhaYndar Municipal Corporation: मुंबई के पास मीरा भायंदर नगर निगम के दो इंजीनियरों ने बुधवार को स्थानीय विधायक गीता जैन के खिलाफ हमला करने और काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

निर्दलीय विधायक जैन का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वह कथित रूप से एक अवैध झुग्गी गिराने के लिए मंगलवार को कनिष्ठ अभियंता शुभम पाटिल को थप्पड़ मारती दिख रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने कथित तौर पर पाटिल और उनके सहयोगी संजय सोनी को सार्वजनिक रूप से गाली दी थी।

पुलिस ने बताया कि अभियंताओं ने काशीमीरा थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवायी है। इसमें अभियांताओं ने कहा कि विधायक ने दावा किया है कि मॉनसून से पहले घर को गिरा दिया गया, जबकि अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि अधिकारियों ने 14 जून को पांडुरंग वाडी के पेनकर पाड़ा इलाके में राजीव कुमार सिंह नामक व्यक्ति की अवैध झोपड़ी को गिराने की योजना बनाई थी, लेकिन विधायक जैन के एक फोन कॉल के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

शिकायत के अनुसार, 20 जून को विधायक ने सहायक आयुक्त सचिन बच्चाव को मौके पर आने के लिए कहा था। हालांकि बच्चाव ने व्यस्त होने के कारण दो इंजीनियरों को इस काम की जिम्मेदारी दी थी। हालांकि, विधायक ने उनसे झगड़ा किया, हाथापाई की और पाटिल को थप्पड़ भी मारा। शिकायत में उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल