लाइव न्यूज़ :

Mid Day Meal Scheme: मध्याह्न भोजन ने किया छात्रों का बुरा हाल!, मिल रहे हैं सांप, छिपकिली और गिरगिट, बच्चे हो रहे बीमार

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2023 17:33 IST

Mid Day Meal Scheme: सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड से सामने आई है, जहां ठूठी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय ठूठी में मध्याह्न भोजन खाने से करीब चार दर्जन छात्र बीमार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल में अफरातफरी का आलम हो गया।सुपौल से सब्जी में गिरगिट के होने की खबर सामने आ रही है। शिक्षक स्थानीय लोग के मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा। 

पटनाः बिहार में बच्चों को मिलने वाली मध्याह्न भोजन में आए दिन गड़बड़ियां सामने आती रह रही हैं। अभी एक दिन पहले ही अररिया में भोजन में सांप मिलने की बात सामने आई थी, जिससे दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए थे। छिपकिली गिरने की खबर तो आम बात हो गई है।

अब ताजा मामला सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड से सामने आई है, जहां ठूठी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय ठूठी में मध्यान्ह भोजन खाने से करीब चार दर्जन छात्र बीमार हो गए। जिसके बाद स्कूल में अफरातफरी का आलम हो गया। बीमार छात्रों की स्थिति देख स्कूल के शिक्षक स्थानीय लोग के मदद से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। 

जानकारी मिली है कि स्कूल के छात्रों ने बताया की खाने की सब्जी में गिरगिट मिल, जिसको लेकर बच्चे बीमार हुए हैं। सभी बीमार छात्रों को तत्काल नजदीक के नरपतगंज अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही भीमपुर थाना की पुलिस पहुंची है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बता दें कि पिछले दिनों अररिया में मिड डे मील में सांप के मिलने की खबर सामने आई थी। इस घटना में दर्जनों बच्चे बीमार हुए थे। वहीं अब सुपौल से सब्जी में गिरगिट के होने की खबर सामने आ रही है। 

टॅग्स :मिड डे मीलबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो