लाइव न्यूज़ :

काशी में खेली गई मसाने की होली, 'हर हर महादेव' के साथ लगा 'बाबा मशान नाथ' का जयकारा, देखिये तस्वीर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 14, 2022 17:50 IST

रंगभरी एकादशी के दिन काशी के रविन्द्रपुरी स्थित भगवान कीनाराम स्थली क्रीं कुंड से बाबा विश्वनाथ के भक्तों का विशाल जनसैलाब औघड़ सन्तों के नेतृत्व में शोभायात्रा निकालते हुए हरिश्चंद्र घाट तक पहुंचा। बनारस के डोम राजा के परिवार से ताल्लूक रखने वाले पवन चौधरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी के दिन काशी में चिताभस्म से होली खेलने की परंपरा सदियों पुरानी है।

Open in App
ठळक मुद्देकाशी में बाबा विश्वनाथ के भक्त धधकती चिताओं के बीच चिता भस्म से होली खेलते हैंरंगभरी एकादशी के दिन काशी में चिताभस्म से होली खेलने की परंपरा सदियों पुरानी है आज के दिन काशी में दिगंबर के भक्त नर मुंडों की माला पहनकर बाबा मशान नाथ का जयकारा लगाते हैं

वाराणसी: काशी के बाबा विश्वनाथ रंगभरी एकादशी पर देवी पार्वती का गौना करवाने टेढ़ी नीम स्थित पूर्व महंत कुलपति तिवारी के आवास से पहुचे। थोड़ी ही देर में सभीमंगलाचार की विधियां संपन्न होंगी और भोलेनाथ अपने गणों के साथ माता पार्वती को विदा करके काशी विश्वनाथ धाम के लिए निकल पड़ेंगे।

इसके दूसरी ओर काशी की जनता, महादेव शिव के भक्त और औघड़ संतों ने हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की होली खोली। इस दौरान 'भूत पिशाच बटोरी दिगंबर, खेले मसाने में होरी' गीत गाते हुए औघड़ संतों का भारी जत्था शिव तांडव नृत्य करते हुए चिताभूमि पर पहुंचा।

बाबा विश्वनाथ के भक्तों का विशाल जनसैलाब रविन्द्रपुरी स्थित भगवान कीनाराम स्थली क्रीं कुंड से औघड़ सन्तों के नेतृत्व में शोभायात्रा निकालते हुए हरिश्चंद्र घाट तक पहुंचा। इसमें बच्चे, बुढ़े, महिलाएं और नौवजानों ने भी भागीदारी निभाई।

शोभायात्रा में सबसे आगे रथ पर बाबा मशान नाथ के विशाल चित्र के साथ भक्त शिव तांडव स्त्रोतम "जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम्। मड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम्।" का पाठ करते हुए चल रहे थे।

रथों पर सवार संत भस्म की होली खेलते लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म होली की शुरुआत विगत कुछ वर्ष पहले ही शुरू की गयी है।

बनारस के डोम राजा के परिवार से ताल्लूक रखने वाले काशी मोक्षदायनी समिति के पवन चौधरी ने बताया कि रंगभरी एकादशी पर काशी में चिताभस्म से होली खेलने की परंपरा सदियों पुरानी है। क्रींकुण्ड से काशी के महाकाल की बारात निकालकर हरिश्चंद्र घाट पहुंचती है। वहां चिताभस्म से बाबा के भक्त चिता राख से होली खेलते हैं।

दिगंबर की शोभायात्रा में बग्‍घी, जोड़ी, ऊंट, घोड़ा तथा ट्रक पर शिव तांडव नृत्य करते भक्तजन और नर मुंड की माला पहने श्रद्धालु बाबा मशान नाथ का जयकारा लगाते रहे।

पूरे रास्ते 'हर हर महादेव' का गगनभेदी जयकारा लगता रहता है। बनारसी मस्ती में सराबोर श्रद्धालु भक्तजन पूरी निष्ठा और हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हैं। 

शोभायात्रा रविन्द्रपुरी से होकर पद्मश्री चौराहा, शिवाला चौराहा होते हुए हरिश्चंद्र घाट पहुंचती है, जहां भक्त धधकती चिताओं के बीच चिता भस्म से होली खेलते हैं। राग विराग का यह दृष्य देख घाट पर मौजूद लोग 'बाबा मशाननाथ' और 'हर-हर महादेव' का गगनभेदी उद्घोष भी करते रहे। 

टॅग्स :होलीवाराणसीKashi Vishwanath Temple-Gyanvapi Masjidधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: वाराणसी में वक्फ संपत्ति पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना क्या है विक्रमादित्य वैदिक घड़ी?, क्यों इस पर इतना जोर देते हैं सीएम डॉ. मोहन यादव?

भारतबाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे पीएम मोदी, मंदिर में टेका मत्था, देखें VIDEO

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो