लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर छाईं पहला विश्व पैरा बैडमिंटन खिताब जीतने वाली मानसी जोशी, वसुंधरा राजे समेत कई दिग्गजों ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 12:29 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में 12 पदक जीतने के लिए भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन प्रेरणादायी है। भारत ने चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 12 पदक जीते।

Open in App

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पहला विश्व पैरा बैडमिंटन का खिताब जीतकर 

ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पहला विश्व पैरा बैडमिंटन का खिताब जीतकर नया कीर्तिमान हासिल किया। उन्होंने तीन बार की विश्व चैंपियन हमवतन पारुल परमार को 21-12, 21-7 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 

साल 2011 में एक दुर्घटना में अपना बायां पैर गवांने वाली मानसी जोशी के इस कामयाबी और उनके जज्बे को आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। उन्होंने अपना पैर 22 साल की उम्र में गंवा दी थी। सोशल मीडिया पर #Manasijoshi ट्रेंड कर रहा है। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने मानसी जोशी को बहुत-बहुत बधाईयां दी हैं। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सभी हीरो टोपी नहीं पहनते। सभी हीरोज टोपी नहीं पहनते हैं। मानसी जोशी धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर उन्हें बधाई!

वहीं पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने भी ट्वीट कर मानसी जोशी को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि विश्व चैंपियनशिप में पीवी सिंधु को गोल्ड मिलने के बाद हम मानसी जोशी को विश करना भूल गए, जिन्होंने वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था!

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में 12 पदक जीतने के लिए भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन प्रेरणादायी है। भारत ने चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 12 पदक जीते। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘130 करोड़ भारतीयों को भारतीय पैरा बैडमिंटन दल पर बेहद गर्व है.... पूरी टीम को बधाई जिनकी सफलता बेहद खुशी देने वाली और प्रेरणादायी है। इनमें से प्रत्येक खिलाड़ी शानदार है।’’

बीजेपी सांसद शोभा करंदलाजे ने ट्वीट कर बाधई दी। 

टॅग्स :मानसी जोशीविश्व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: एटा में बदमाशों से अकेले भिड़ गई बुजुर्ग महिला, साहस देख सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सलाम

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतमोबाइल ऐप पर अश्लील सामग्री की ढेर?, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-हम देश की पूरी पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने दे सकते?

ज़रा हटकेWATCH: सेहत से खिलवाड़; कटिहार स्टेशन पर खीरे पर हरा रंग डालते हुए दिखी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

ज़रा हटकेWATCH: जीत के जश्न में डूबे थे कार्यकर्ता, सामने से आया जनाजा तो सम्मान के साथ दिया रास्ता; बंगाल चुनाव के इस वीडियो के देख करेंगे सलाम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो