लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव से पहले मनीष सिसोदिया इस वीडियो पर हुए जमकर ट्रोल, संबित पात्रा भी बोले- Physics में मिल सकता है Nobel

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 27, 2020 10:20 IST

दिल्ली में आठ फरवरी 2020 को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी 2020 को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मनीष सिसोदिया का वीडियो शेयर कर लिखा है- ''ओह हो भारी गलती हो गई।''बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''क्या मनीष सिसोदिया जी, कहां आप इधर फंसे हुए हैं?''

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 को लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो और ट्वीट वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनीष सिसोदिया पानी कि सप्लाई को लेकर कुछ बोलते दिख रहे हैं। एक रिपोर्टर से बात करते हुए मनीष सिसोदिया बोल रहे हैं, ''पानी सप्लाई के वक्त ही चलाइए, नहीं तो बिना सप्लाई के चलाएंगे तो 'फिजिक्स' कहती है कि मोटर से कचरा आएगा। आस-पास पाइपों में कचरा जमा होता है और बिना पानी के मोटर कचरा खींचता है।' पानी सप्लाई और मोटर पर दिए अपने 'फिजिक्स' ज्ञान पर मनीष सिसोदिया जमकर ट्रोल हो रहे हैं। 

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मनीष सिसोदिया का वीडियो शेयर कर लिखा है- '' ओह हो भारी गलती हो गई, अब ये सब मिल के मोदी जी को कोसेंगे की मोदी जी की सरकार ने ऐसे होनहार व्यक्ति को पद्मश्री तक नहीं दिया है। जबकि जल्द ही इन्हें “फिजिक्स” में ''नोबेल प्राइज'' मिल सकता है।'' 

बीजेपी नेता सतीश उपाध्याय ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''क्या मनीष सिसोदिया जी, कहां आप इधर फंसे हुए हैं? आपको तो 'फिजिक्स' का प्रोफेसर होना चाहिए! दिल्ली की जनता को पीने के पानी के नाम पर जहर मिल रहा है और मनीष सिसोदिया जी जहरीले पानी का 'फिजिक्स' समझा रहे हैं! दिल्ली को शुद्ध पानी तक न दे पाने वाली 'आप' सरकार को अब जाना ही होगा।'' 

एक अन्य यूजर ने लिखा है, फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार विजेता मनीष सिसोदिया की फीजिक्स क्रोनोलॉजी को समझिए। 

देखें अन्य लोगों की प्रतिक्रिया 

दिल्ली में आठ फरवरी 2020 को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी 2020 को होगी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीसंबित पात्राभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो