लाइव न्यूज़ :

'आप रोजा हैं?', शताब्दी एक्सप्रेस में शख्स को मिला 'सरप्राइज इफ्तार', तस्वीर शेयर कर भारतीय रेल को कहा शुक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2022 15:09 IST

भारतीय रेल में एक शख्स ने इफ्तार के लिए खास भोजन पड़ोसे जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके लिए शख्स ने रेलवे को शुक्रिया भी कहा।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने शताब्दी ट्रेन में 'इफ्तार' परोसा जाने की तस्वीरें साझा की है, भारतीय रेल कहा शुक्रिया। शाहनवाज अख्तर के अनुसार वे हावड़ा शताब्दी में थे, इस दौरान पैंट्री के एक कर्मचारी ने उन्हें इफ्तार सर्व किया।

नई दिल्ली: इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। यह महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास है। दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय के लोग इन दिनों रोजा रख रहे हैं। रमजान का समापन ईद-उल-फितर त्योहार के साथ होगा। इस महीने भर की अवधि के दौरान इस्लाम के अनुयायी उपवास या रोजा रखते हैं। रमजान के दौरान रोजा रखने वाले लोग अपना पहला भोजन या सहरी करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं और फिर शाम को 'इफ्तार' के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं।  इस पवित्र महीने के बीच भारतीय रेलवे ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल एक यात्री ने शताब्दी ट्रेन में 'इफ्तार' परोसा जाने की तस्वीरें साझा की है। तस्वीर शेयर करते हुए शख्स ने भारतीय रेलवे को इसके लिए शुक्रिया भी कहा।

शाहनवाज अख्तर नाम के शख्स ने ट्वीट किया, 'इफ्तार के लिए भारतीय रेलवे को धन्यवाद। जैसे ही मैं धनबाद में हावड़ा शताब्दी में सवार हुआ, मुझे नाश्ता मिल गया। मैंने पेंट्री वाले शख्स से अनुरोध किया कि वह थोड़ी देर से चाय लेकर आए क्योंकि मेरा उपवास था। उन्होंने पूछकर कन्फर्म किया, 'आप रोजा हैं?' मैंने हां में सिर हिलाया। बाद में कोई और इफ्तार के साथ आया।'

इस पोस्ट को अपलोड किए जाने के बाद से तस्वीर को 12 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय रेलवे भारत के बारे में मेरी दूसरी सबसे पसंदीदा चीज है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शानदार @IRCTCofficial, और अच्छा करें। कृपया #एकादशी पर भी ऐसा ही करें...कई भारतीय 24 घंटे उपवास करते हैं। आज एकादशी है।'

रमजान का महीना इस्लाम में बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान सख्त उपवास या रोजे रखे जाते हैं। ऐसे में दिन में पानी भी पीने की मनाही होती है। इसलिए केवल सहरी और इफ्तार के दौरान ही कोई खा सकता है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने में पड़ता है।

टॅग्स :रमजानइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो