लाइव न्यूज़ :

नेक काम ने अंकल को बनाया हीरो, नहीं फेंकने दिया प्लेट में बचा खाना, वीडियो देख चारों तरफ हो रही तारीफ

By रजनीश | Updated: June 17, 2019 11:35 IST

जिस देश में भूख से बिलखते हुए हजारों बच्चों और बुजुर्गों की जान चली जाती हो वहां खाने की बर्बादी रोकने के लिए एक-एक आदमी को खाना कूड़े में न फेंकने के लिए टोकना शर्मिंदा करने वाली बात है...

Open in App

शादी-बारात या कई अन्य उत्सव ऐसे होते हैं जिनको ज्यादा से ज्यादा भव्य बनाने के लिए लोग काफी ज्यादा धन खर्च करते हैं। ऐसे उत्सवों में आप देखेंगे की खाने पर भी काफी ज्यादा रकम खर्च की जाती है। जबकि पूरा खाना इस्तेमाल की होने की जगह कई बार खाने की काफी ज्यादा मात्रा खराब हो जाती है और इसे फेंक दिया जाता है। खाने की इसी बर्बादी के बचाव के लिए जागरूक करता हुआ एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आपने देखा होगा कि कई लोग प्लेट में इतना ज्यादा खाना ले लेते हैं जिसे वह खत्म नहीं कर पाते और कूड़े में फेंक देते हैं। लेकिन शादी बारात का माहौल ऐसा होता है कि घर आए किसी मेहमान को रोकना-टोकना बदसलूकी माना जा सकता है। लेकिन इन्हीं सब के बीच होते हैं एक जिद्दी अंकल जिन्हें किसी बात का भय नहीं होता है और वो खाने से भरी प्लेट फेंकने वालों को पूरा खाना खत्म करने के लिए बोलते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखेंगे कि चाहे कोई छोटा हो या बुजुर्ग लेकिन कड़क अंकल प्लेट में किसी को भी खाना नहीं छोड़ने देते। वीडियो में सुना जा सकता है कि खाने से भरी प्लेट फेंकने वालों को अंकल साफ हिदायत देते हैं कि "नहीं नहीं खत्म कीजिए।"

जिस भारत देश में हर दिन लाखों लोग भूखे पेट सोते हों, हजारों बच्चों की जान सिर्फ भूख के चलते हो गई हो वहां खाने की बर्बादी रोकने के लिए अंकल ये प्रयास बहुत ही सराहनीय है।इसी देश में हाल ही में भूख से बिलखते दो बच्चों ने अपनी भूख मिटाने के लिए मिट्टी खा लिया और उनकी जान चली गई वहां खाने की ऐसी बर्बादी तो लोगों को खुद नहीं करना चाहिए लेकिन अफसोस कि उसके लिए भी टोकना पड़ रहा है।

साल 2018 के ग्लोबल हंगर इंडेक्स के मुताबिक 119 देशों में भारत 103 स्थान पर है। देश काफी बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो पूरी तरह से एक दिन का खाना भी नहीं पाते। ऐसे में लोग कैसे इतना खाना बर्बाद कर देते हैं?

टॅग्स :फूडवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो