लाइव न्यूज़ :

पहले काटा खुद का गला फिर पुलिस की पिस्तौल छीन भागा शख्स, दिल्ली की सड़क पर खौफनाक मंजर का वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: March 18, 2023 16:20 IST

शाहदरा पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया, "घटना बीते गुरुवार की है। जब एक शख्स ने पुलिस की पिस्तौल छीन कर हवा में फायरिंग भी की।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली में नाथू कॉलोनी चौक पर शख्स के पिस्तौल लहराने का वीडियो वायरलशख्स ने अपना गला काट पुलिस की बंदूक छीनकर की फायरिंग पुलिस ने शख्स को पकड़कर मामले में जांच की शुरू

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नाथू कॉलोनी चौक का एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स बीच सड़क पर लोगों के बीच लहूलुहान होकर हाथ में पिस्टल लेकर खुलेआम दौड़ रहा है।

इस खौफनाक मंजर को देख देख डर से यहां-वहां भागते नजर आए। बताया जा रहा है कि घटना को 29 वर्षीय युवक ने अंजाम दिया है, जिसने पहले अपना गला काट लिया और पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन कर सड़क पर खुलेआम घुमाता रहा।

इस दौरान शख्स ने हवा में फायरिंग भी की। नाथू कॉलोनी चौक में युवक काफी समय तक ऐसे ही घूमता रहा और इस दौरान पुलिस के एक जवान ने जब उस पर काबू पाने की कोशिश की तो घायल हो गए। घटना का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, शख्स की पहचान शाहदरा निवासी कृष्ण शेरवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शख्स को पकड़ लिया। चूंकि शख्स ने खुद का गला काट करके खुद को बुरी तरह जख्मी कर लिया था इसलिए पुलिस ने शख्स को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया।

शाहदरा पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया, "घटना बीते गुरुवार की है। जब एक शख्स ने पुलिस की पिस्तौल छीन कर हवा में फायरिंग भी की। इस दौरान उस पर काबू पाने की कोशिश नें सहायक उपनिरीक्षण जितेंद्र पंवार के हाथ में चोट लग गई।"

पुलिस के मुताबिक, शख्स कथित तौर पर अपनी पत्नी से अलग हो गया था और अवसाद से पीड़ित है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने शख्स को पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 394, 397, 186 और 353 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसवायरल वीडियोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?