लाइव न्यूज़ :

मलप्पुरमः कुत्ते को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर एक किमी तक घसीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ टीवी चैनलों पर भी प्रसारित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2023 14:38 IST

वीडियो में मरा हुआ कुत्ता सड़क पर मोटरसाइकिल से कुछ दूर पड़ा दिखाई देता है जबकि राहगीर आरोपी व्यक्ति से बहस करते दिखाई देते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क से हटाने के लिए मोटरसाइकिल से बांधकर ले जा रहा था।कुत्ते को घसीटने के बजाय उसे किसी जगह दफना देना चाहिए था।कुत्ते को उठाया और अपने दोपहिया वाहन की पेट्रोल की टंकी पर उसे रखकर चला गया।

मलप्पुरमःकेरल में मलप्पुरम जिले के इडक्करा के पास एक कुत्ते को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर एक किलोमीटर तक घसीटे जाने का वीडियो सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किया गया।

वीडियो में मरा हुआ कुत्ता सड़क पर मोटरसाइकिल से कुछ दूर पड़ा दिखाई देता है जबकि राहगीर आरोपी व्यक्ति से बहस करते दिखाई देते हैं। राहगीर जब व्यक्ति को पीटना शुरू कर देते हैं तो वह अपनी हरकत का बचाव करते हुए कहता है कि उसे कुत्ता सड़क पर मरा हुआ मिला था और वह उसे छूना नहीं चाहता था, इसलिए वह उसे सड़क से हटाने के लिए मोटरसाइकिल से बांधकर ले जा रहा था।

वीडियो बनाने वाले राहगीर ने उसके दावे को स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि अगर कुत्ता मरा हुआ था तो भी उसने जो किया वह सही नहीं है, कुत्ते को घसीटने के बजाय उसे किसी जगह दफना देना चाहिए था। व्यक्ति ने अन्य लोगों को वहां पहुंचते देख कुत्ते को उठाया और अपने दोपहिया वाहन की पेट्रोल की टंकी पर उसे रखकर चला गया।

इडक्करा थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है। अधिकारी ने कहा, “वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। हमने व्यक्ति की पहचान कर ली है। वह यहां किराए के मकान में रहता है, लेकिन वह यहां का नहीं है।”

महाराष्ट्र: मीरा रोड क्षेत्र में तीन व्यक्तियों ने कुत्ते को बर्बरता से मारा, मामला दर्ज

महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा रोड क्षेत्र में एक आवासीय सोसाइटी के बाहर तीन लोगों ने एक आवारा कुत्ते को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, जिसके बाद आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटना 11 मई की रात एक आवासीय सोसाइटी के सामने हुई जब एक व्यक्ति ने कुत्ते को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति ने रस्सी से कुत्ते का गला घोंटा और तीसरे व्यक्ति ने छड़ी से उसकी पिटाई की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह क्रूर घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। आवासीय सोसाइटी के एक निवासी की शिकायत पर तीनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429 (पशुओं को मारने या अपाहिज बनाने आदि) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :केरलसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी