लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः अजित पवार को जेल भेजने की बात कहते फड़नवीस का वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: November 25, 2019 05:58 IST

फड़नवीस ने शनिवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उस शख्स (अजित पवार) को उप मुख्यमंत्री बनाया जिसे वह काफी पहले से भ्रष्ट बताते आ रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस वीडियो में फिल्म शोले का एक संवाद दोहराते नजर आ रहे हैं, “चक्की पीसिंग एंड पीसिंग एंड पीसिंग।” फड़नवीस ने शनिवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

राजनीति में कोई स्थायी ‘दुश्मन’ नहीं होता ये बात इन दिनों महाराष्ट्र में स्पष्ट रूप से नजर आ रही है जहां कभी राकांपा नेता अजित पवार को जेल भेजने की कसम खाने वाले देवेंद्र फड़नवीस ने उन्हें अपनी सरकार में उप मुख्यमंत्री बना लिया है। देवेंद्र फड़नवीस ने 2014 में पवार को कथित ‘सिंचाई घोटाले’ में जेल भेजने की शपथ ली थी जिसका वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

फड़नवीस ने शनिवार को एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उस शख्स (अजित पवार) को उप मुख्यमंत्री बनाया जिसे वह काफी पहले से भ्रष्ट बताते आ रहे थे। अब फडणवीस के पवार को भ्रष्ट बताने वाले यही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में फड़नवीस यह कहते सुने जा सकते हैं कि चुनाव के बाद अजित पवार जेल में क्या कर रहे होंगे।

फड़नवीस वीडियो में फिल्म शोले का एक संवाद दोहराते नजर आ रहे हैं, “चक्की पीसिंग एंड पीसिंग एंड पीसिंग।” शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को “प्राकृतिक रूप से भ्रष्ट पार्टी” करार देने वाले प्रधानमंत्री अजित पवार के उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों में शामिल हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी