लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक!, इलाज के अभाव में मां की हुई मौत, शव वाहन नहीं मिला तो मजबूर बेटे बाइक पर लाश बांध घर ले गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2022 15:54 IST

मृत महिला के बेटे ने बताया शहडोल मेडिकल कॉलेज में न इलाज मिला और न ही मौत के बाद शव वाहन उपलब्ध कराया गया। उसने बताया कि प्राइवेट शव वाहन वाले ने 5 हजार रुपए मांगें। इतने पैसे उनके पास नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शहडोल मेडिकल कॉलेज की है जहां महिला का उपचार चल रहा थाबेटों का आरोप है कि अस्पताल में उसे समुचित उपचार नहीं मिलामृत महिला को सीने में तकलीफ थी

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल स्थित एक अस्पताल की कुव्यवस्था का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज के अभाव में उसकी मां की मौत का आरोप लगाया है। यही नहीं महिला की मौत के बाद अस्पताल ने शव वाहन तक मुहैया नहीं कराया जिसके बाद बेटे अपनी मां को लकड़ी के जरिए मोटरसाइकिल पर बांध अपने घर ले जाने को मजूबर हुए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना रविवार की है। मृत महिला के बेटों ने बताया शहडोल मेडिकल कॉलेज में न इलाज मिला और न ही मौत के बाद शव वाहन उपलब्ध कराया गया। उसने बताया कि प्राइवेट शव वाहन वाले ने 5 हजार रुपए मांगें। इतने पैसे उनके पास नहीं थे। मजबूर होकर शव बाइक पर ही ले जानी पड़ी। मृतक महिला के बेटों का आरोप है कि अनुपपुर जिले से शहडोल मेडिकल कॉलेज में अपनी मां का इलाज कराने आए थे, लेकिन यहां समुचित इलाज नहीं मिलने से उनकी मां की मौत हो गई।

शव को घर ले जाने के लिए जिला अस्पताल ने मृतक के परिवार वालों को शव वाहन तक उपलब्ध नहीं कराया। इसके बाद बेटों ने बाजार से 100 रुपए का लकड़ी खरीदा और उसके सहारे मां की लाश को बाइक पर बांधकर 80 किमी दूर अपने घर ले गए। रिपोर्ट के मुताबिक अनूपपुर के गुडारू गांव की रहने वाली महिला जयमंत्री यादव को सीने में तकलीफ थी जिसके बाद उसके परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल शहडोल में भर्ती कराया था। 

टॅग्स :Madhya PradeshViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'