लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों को मिला ऐसा दुर्लभ मरीज जिसके शरीर में दायीं ओर धड़कता है दिल, 36 साल के शख्स को इस बात का इल्म भी नहीं था

By भाषा | Updated: May 21, 2019 04:57 IST

डॉक्टरों का कहना है कि इस मामले में हैरानी की बात यह भी रही कि उम्र के 36 साल गुजारने के बावजूद मरीज को इस बात का कतई इल्म नहीं था कि उसके शरीर में प्रमुख अंग सामान्य स्थिति की तुलना में उल्टी तरफ हैं। पेट दर्द की हालिया शिकायत से पहले, वह बड़े आराम से अपनी जिंदगी जी रहा था।"

Open in App
ठळक मुद्दे इस दुर्लभ जन्मजात विकृति को चिकित्सकीय भाषा में "साइटस इन्वर्सस टोटेलिस" कहते हैं। इसके मरीजों को ताउम्र चिकित्सकीय निगरानी में रहने की सलाह दी जाती है। 

 इंदौर में चिकित्सकों ने यहां के एक सरकारी अस्पताल में अपेंडिक्स के 37 वर्षीय मरीज की सोमवार को जांच करायी, तो वे यह जानकर चकित रह गये कि इस शख्स का दिल बायीं ओर के बजाय दायीं ओर धड़क रहा है। शासकीय महाराजा यशवंत राव होलकर चिकित्सालय (एमवायएच) के सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर अरविंद शुक्ला ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचा था।

अपेंडिक्स के ऑपरेशन से पहले जब मरीज की अलग-अलग जांच करायी गयी, तो खुलासा हुआ कि जन्मजात विकृति के कारण दिल के अलावा उसके कुछ अन्य प्रमुख भीतरी अंग भी सामान्य स्थिति की तुलना में उल्टी दिशा में हैं। उन्होंने बताया, "मनुष्यों में सामान्य तौर पर लिवर शरीर के दायीं ओर पाया जाता है। लेकिन यह अंग मरीज के जिस्म में बायीं ओर है। इसी तरह, उसके शरीर में स्प्लीन (तिल्ली) बायीं तरफ के बजाय दायीं तरफ है।"

शुक्ला ने बताया, "इस मामले में हैरानी की बात यह भी रही कि उम्र के 36 साल गुजारने के बावजूद मरीज को इस बात का कतई इल्म नहीं था कि उसके शरीर में प्रमुख अंग सामान्य स्थिति की तुलना में उल्टी तरफ हैं। पेट दर्द की हालिया शिकायत से पहले, वह बड़े आराम से अपनी जिंदगी जी रहा था।" उन्होंने बताया कि मानवीय शरीर में अंगों की यह अजब-गजब स्थिति एक लाख में से केवल 10 लोगों में पायी जाती है। इस दुर्लभ जन्मजात विकृति को चिकित्सकीय भाषा में "साइटस इन्वर्सस टोटेलिस" कहते हैं। इसके मरीजों को ताउम्र चिकित्सकीय निगरानी में रहने की सलाह दी जाती है। 

टॅग्स :इंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो