लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: पति के सांवला रंग होने से खफा थी पत्नी, नवजात बेटी को छोड़कर गई मायके

By भाषा | Updated: July 11, 2024 15:30 IST

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने उसके काले रंग के कारण उसे छोड़ दिया है और उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई है।

Open in App

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके सांवले रंग के कारण उसकी बीवी उसको छोड़ कर चली गई और इतना ही नहीं उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि व्यक्ति ने इस मसले पर अपनी पत्नी के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में कोई भी कदम उठाने से पहले पुलिस ने दंपति को शनिवार को परामर्श के लिए बुलाया है। शहर के विकी फैक्टरी इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 14 माह पहले उसकी शादी हुई थी। उसने दावा किया कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी उसके सांवले रंग को लेकर उसे ताने मारने लगी और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।

व्यक्ति ने बताया कि एक माह पहले उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसने कहा, ‘‘लेकिन इसके 10 दिन बाद वह बच्ची को घर पर छोड़कर अपने मायके चली गई।’’ व्यक्ति ने दावा किया, ‘‘जब मैं उसे वापस लेने उसके घर गया तो वह फिर से मेरे सांवले रंग को लेकर ताने कसने लगी और वापस आने से इनकार कर दिया।’’

उसने बताया कि बाद में उसकी पत्नी ने महिला पुलिस थाने में उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई। संपर्क करने पर पुलिस उपाधीक्षक किरण अहिरवार ने बताया कि महिला बच्ची को ससुराल छोड़कर मायके चली गई है। अधिकारी ने बताया कि महिला के पति और उसकी सास ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस के समक्ष जन सुनवाई के दौरान इस मसले पर शिकायत भी दर्ज कराई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दोनों पक्षों को 13 जुलाई को परामर्श के लिए बुलाया है और उसके बाद ही हम इस मसले पर कोई कार्रवाई करेंगे।’’ '

टॅग्स :Madhya PradeshWomanMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी