लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: युवक को चप्पल-डंडे से पीटते कैमरे में कैद हुए सिपाही, वीडियो हुआ वायरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 29, 2019 10:24 IST

वीडियो में सादा कपड़ों में दो पुलिसवाले एक लड़के को चप्पल और डंडे से पीटते हुए देखे जा रहे हैं, वहां पास में वर्दी उनके साथी भी बैठे दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर मामले को लेकर जांच का आदेश देने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा है कि उन्होंने सिपाहियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मध्य प्रदेश पुलिस के सिपाहियों द्वारा एक युवक को चप्पल और डंडे से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर मामले को लेकर जांच का आदेश देने की बात कही है। 

उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''दमोह में एक मासूम बालक की पिटाई का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। इस पूरे मामले की जांच के आदेश पुलिस प्रशासन को दे दिये है। जांच में जो भी दोषी सामने आये, उस पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी दिये गये है। इस तरह की हैवानियत से भरी घटनाएं, मानवता को तार-तार करती हैं व बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं और ना ही इसके दोषियों को बख्शा जा सकता है।''

बता दें कि वीडियो में सादा कपड़ों में दो पुलिसवाले एक लड़के को चप्पल और डंडे से पीटते हुए देखे जा रहे हैं, वहां पास में वर्दी उनके साथी भी बैठे दिख रहे हैं। वीडियो में एक जगह लड़के को बेरहमी से पीटे जाने पर वे खिलखिलाते हुए भी देखे जा रहे हैं। 

लड़का दर्द से कराहता हुआ उनसे से पिटाई रोकने की गुहार लगाता है लेकिन वे उसे पीटते जाते हैं। वीडियो में एक जगह लड़के पिटाई से बदहावास होकर एक पुलिसवाले के पैर पर गिरकर माफी के लिए गिड़गिड़ाता हुआ देखा जाता है। 

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना कब की है और पुलिसवाले उस लड़के को क्यों पीट रहे थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि वीडियो इस महीने की शुरुआत में दमोह के पुलिस थाने में बनाया गया था। 

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा है कि उन्होंने सिपाहियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया, ''वीडियो में दिख रहे सिपाहियों के नाम महेश यादव और मनीष गंधर्व हैं। हम मामले की जांच करेंगे।''

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी