लाइव न्यूज़ :

साहब मेरे जवान बेटे को कैंसर हो गया और गरीबी की वजह से इलाज कराने में असमर्थ?, रायपुरवा की 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बात सुन ‘जनता दर्शन’ में द्रवित हुए सीएम योगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2025 13:27 IST

मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी के पास पहुंचे, उनके प्रार्थना पत्र लिये और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे‘जनता दर्शन’ का जहां योगी आदित्यनाथ पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे।सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है, उसे सहायता उपलब्ध कराई गई है।सहायता, पुलिस, प्रशासन, राजस्व, बिजली आदि से जुड़े मामले भी लोगों ने रखे। 

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को, सोमवार को एक कैंसर पीड़ित बेटे की बूढ़ी माँ ने अपनी तकलीफ़ बताई जिसे सुन कर योगी आदित्यनाथ द्रवित हो गए और तत्काल बेटे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मौका था ‘जनता दर्शन’ का जहां योगी आदित्यनाथ पीड़ितों की फरियाद सुन रहे थे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सोमवार सुबह 'जनता दर्शन' के दौरान प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी के पास पहुंचे, उनके प्रार्थना पत्र लिये और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया।

इसी बीच कानपुर के रायपुरवा की करीब 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री से कहा कि उसके जवान बेटे को कैंसर हो गया है और निर्धनता की वजह से वह उसका इलाज नहीं करा पा रही है। महिला ने बताया कि उसके पास आयुष्मान कार्ड भी नहीं है। महिला ने मुख्यमंत्री से आर्थिक मदद का अनुरोध किया।

बुजुर्ग महिला की यह बात सुन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल उसके बेटे को कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशियलिटी इंस्टीट्यूट भिजवाने और उपचार प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 'जनता दर्शन' से सीधे उसे अस्पताल भेज दिया गया जहां उसकी जांच प्रारंभ हो गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर सेवा, नारायण सेवा को अंगीकृत कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के चेहरे पर खुशी लाना सरकार का उद्देश्य है। इसे लेकर ही सरकार नियमित रूप से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज के लिए किसी भी पीड़ित ने स्वयं, जनप्रतिनिधि या किसी भी माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई है, उसे सहायता उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा ‘‘हमारी सरकार हर पीड़ित के साथ है। ’’ 'जनता दर्शन' में लखनऊ से आए व्यक्ति ने अवैध निर्माण की शिकायत की। वहीं साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत लेकर नोएडा के पीड़ित ने अपनी बात रखी। इलाज के लिए आर्थिक सहायता, पुलिस, प्रशासन, राजस्व, बिजली आदि से जुड़े मामले भी लोगों ने रखे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी