लाइव न्यूज़ :

बीमार बेटे के लिए पिता ने चारपाई से बनाया स्ट्रेचर, कंधे पर लादकर पैदल निकल पड़ा, वायरल हो रहा लॉकडाउन का रुला देने वाला वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: May 16, 2020 15:36 IST

कोरोना संकट के दौरान दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक मार्मिक वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों की आंखें पसीज गईं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संकट के दौरान दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक मार्मिक वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों की आंखें पसीज गईं।

कानपुर। कोरोना संकट के दौरान दिल को झकझोर देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक मार्मिक वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आया है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों की आंखें पसीज गईं। क्रूर हालात की ये तस्वीर देख सभी का दिल छलनी हो गया। इस वीडियो में एक पिता अपने बीमार बेटे को चारपाई पर लिटाकर कंधों पर लादकर ले जाता दिखाई दे रहा है।

बीमार बेटा चारपाई पर लेटा हुआ है, मुंह पर मास्क लगा है। चारपाई के चारों पांवों को रस्सी से बांधकर कंधों पर टांगकर ले जाता नजर आ रहा ये परिवार लुधियाना से पैदल चलकर आ रहा है। शुक्रवार शाम को जब कानपुर के रामादेवी हाईवे पर इस परिवार को ऐसे जाते हुए थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता देखा, तो उन्हें रोका और बातचीत करने लगे। तो पिता की आंखों से आंसू बहने लगे। असहाय पिता बोला- लॉकडाउन ने हमसे सबकुछ छीन लिया है। इसके बाद उनके लिए वाहन की व्यवस्था कराई गई और उन्हें घर भेजा गया।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली गांव के रहने वाले राजकुमार लुधियाना में मजदूरी करते थे। परिवार साथ में ही रह रहा था। चारपाई पर लेटा उनका 15 वर्षीय बेटा बृजेश बीमार था। गर्दन में चोट लगी होने के कारण वो पैदल नहीं चल सकता था। लॉकडाउन के कारण रोजी-रोटी पर आन पड़ी, तो इस परिवार से लुधियाना से निकलने की ठान ली। वाहन नहीं मिला, तो पिता अपने बेटे को चारपाई पर लिटाकर रस्सी से बांधकर उसे कंधों पर लादकर पैदल निकल पड़ा। इस परिवार को मिलाकर गांव के 18 लोग और भी साथ पैदल चल रहे थे। सब बारी-बारी चारपाई को कंधे पर उठाकर बीमार बेटे को पैदल लेकर घर जा रहे थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो