लाइव न्यूज़ :

Leopard Attack In UP: बहराइच में तेंदुए का आतंक, कई लोगों पर किया हमला, वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: February 6, 2025 14:08 IST

Leopard Attack In UP: तेंदुए ने हमला कर कम से कम छह लोगों को घायल कर दिया। घटना का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है

Open in App

Leopard Attack In UP: उत्तर प्रदेश के बहराइच में तेंदुए के आतंक ने लोगों को डरा रखा है। बहराइच के एक गांव में तेंदुए के आने से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और तेंदुए लोगों को अपना शिकार बना रहा है। सोशल मीडिया पर गांव में तेंदुए के हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिल दहला देने वाले वीडियो में एक तेंदुआ आदमी का शिकार करता दिख रहा है।

तेंदुआ बेरहमी से आदमी को नोंच रहा है जबकि गांव के अन्य लोग कोशिश कर रहे कि उसे बचाया जा सके लेकिन खुंखार तेंदुआ बिना डर के हमला करके वहां से भाग जाता है।

बहराइच में तेंदुए के आतंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे हर कोई देखकर दंग रह गया। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अंतर्गत बहराइच के सुजौली कारीकोट क्षेत्र के एक गांव में तेंदुआ घुस आया और कई ग्रामीणों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए।

यह भी पता चला है कि तेंदुए के उत्पात मचाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। किसी तरह, ग्रामीणों ने तेज आवाज लगाकर तेंदुए को जंगल में भगाया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया।

टॅग्स :बहराइचउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…