लाइव न्यूज़ :

"दुनिया को लीड कर रहे हैं...." क्वाड समिट में पीएम मोदी की ये फोटो सोशल मीडिया पर मचा रही है तूफान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 15:28 IST

इस तस्वीर में पीएम मोदी सबसे आगे चल रहे हैं। उनके साथ जापान के पीएम फुमियो किशिदा हैं। जबकि यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज पीछे हैं।

Open in App

टोक्यो: एक तस्वीर अपने आप हजारों शब्दों को बयां करती है। दरअसल, जब क्वाड समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेता जापान की राजधानी टोक्यो में एकत्र हुए तो सीढ़ियों से नीचे चलते हुए अन्य नेताओं के साथ पीएम मोदी की एक तस्वीर सामने आई।

इस तस्वीर में पीएम मोदी सबसे आगे चल रहे हैं। उनके साथ जापान के पीएम फुमियो किशिदा हैं। जबकि यूएस के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज पीछे चल रहे हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं के द्वारा शेयर किया जा रहा है। भाजपा के अमित मालवीय ने ट्विटर पर तस्वीर को कैप्शन के साथ साझा किया: "दुनिया का नेतृत्व ... एक तस्वीर एक हजार शब्दों को बयान करती है"।

वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संबति पात्रा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- विश्व गुरु भारत!

बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, "प्रधान सेवक - राह जानता है, राह में जाता है, रास्ता दिखाता है।"

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पीएम मोदी की यह तस्वीर को साझा करते हुए उन्हें- 'वैश्विक नेता' बताया है।

आपको बता दें कि क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष नेता जापान की राजधानी टोक्यों में मिले। जहां पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, सुरक्षा समृद्धि और विकास के मुद्दे पर चर्चा हुई।   

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPट्विटरक्वाड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?